Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

लालकुर्ती पुलिस से बदमाश की मुठभेड़

  • पैर में लगी गोली, बदमाशों पर कई केस दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लालकुर्ती थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान हजारी की प्याऊ के नजदीक एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जिसके चलते बदमाश ने पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। उधर बदमाश के पास से महिला से लूटा गया पर्स बरामद हुआ है। पर्स में ढाई सौ रुपये और चांदी के कड़े मिले हैं।

32 10

लालकुर्ती थाना पुलिस और थाना प्रभारी नरेश कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ हजारी प्याऊ के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी सफेद कलर की अपाचे बाइक बिना नंबर की एक युवक हजारी प्याऊ से होमगार्ड चौराहे की ओर आता दिखाई दिया। थाना पुलिस ने बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस टीम सहित थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बाइक सवार का पीछा किया।

33 10

लेकिन पुलिस के पीछा करने पर बाइक सवार बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक सवार बदमाश पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। वहीं पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाश को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। उधर बदमाश की पहचान लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र इस्लामाबाद निवासी दिलशाद पुत्र शरीफ के रुप में हुई है।

पुलिस ने दिलशाद के पास से एक पर्स बरामद किया है। उसमें चांदी के जेवरात और ढाई सौ रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि उस पर सिविल लाइन लिसाड़ीगेट, नौचंदी, लिसाड़ीगेट और रेलवे रोड में लूट और 25 आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि सिविल लाइन और मेडिकल में लगातार दो दिन में चार महिलाओं से चेन लूट की वारदात अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने की थी।

34 7

जिसमें एक सिविल लाइन क्षेत्र पांडव नगर में महिला आरती से चेन लूट की वारदात हुई थी। वहीं मेडिकल क्षेत्र में तीन महिलाओं से चेन लूट की वारदात दो दिन पहले हुई थी। पुलिस को अंदेशा है कि चार लूटो में अपाचे बाइक का प्रयोग हुआ था। कंही पकड़ा गया बदमाश दिलशाद और उसके साथी ने इन वारदातों को अंजाम दिया हो। पुलिस पूछताछ में जुटी है।

नौचंदी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाशों को मारी गोली

नौचंदी थाना क्षेत्र में पुलिस की मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गईं। जिसमें पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

42 6

पुलिस दो बदमाश घायल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहे हैं बदमाशों के पास से एक बाइक तमंचा कारतूस बरामद हुआ है बदमाशों पर के कई थानों में मोबाइल लूट चैन लूट के मुकदमा दर्ज है बदमाश बाकी साथ के बारे में पुलिस पूछताछ की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img