- संपूर्ण नगर को कराया सेनीटाइज
जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: सूबे में कोरोना का प्रकोप बढ़ने के चलते स्थानीय नगर पंचायत की ईओ सुश्री नीतू सिंह ने संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सड़क पर उतर कर व्यवस्था का जायजा लिया।
स्थानीय नगर पंचायत की ईओ सुश्री नीतू सिंह ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में कोरोना के संक्रमण को नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से व्यापक तैयारियां की है। उन्होंने प्रबुद्ध लोगों को जोड़कर निगरानी समिति गठित करके लोगों से दवाई व कड़ाई के साथ कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने का आह्वान किया है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान नगर के समस्त बाजार बंद रहे।लोगों ने स्वयं ही शासन के आदेशों का पालन करके जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया है। शुक्रवार को कस्बे में सड़कें सूनी रही।
ईओ ने अपनी निगरानी में नगर पंचायत के कर्मचारियों से सभी मोहल्लों को सैनिटाइज कराया, साथ ही संक्रमण से बचाव हेतु गठित समिति को विशेष तौर पर सतर्क रखने की हिदायत दी।
नगर पंचायत द्वारा मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस का पालन किए जाने सहित कोविड गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन कराने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार शुरू करा दिया है।

