Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

झमाझम बारिश ने तोड़ा सूर्यदेव का गुरूर

  • धड़ाम हुआ पारा प्री मानसून बारिश से तापमान में आयी गिरावट

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: बारिश ने एक ही झटके में सूर्यदेव का गुरुर तोड़ दिया। पारा जो चढ़ते हुए 44 डिग्री तक पहुंच गया था। इंद्रदेव ने थोड़ी मेहरबान करते हुए पारा भी धड़ाम कर दिया। पारा 42 डिग्री से गिरकर 36 डिग्री पर पहुंच गया है। भीषण गर्मी ने थोड़ी राहत दी है। लगातार गर्मी के चलते हलकान हो रहे शहरवासियों को इस सीजन में थोड़ी राहत मिली है। बारिश हुई तो सूर्यदेव का गुरुर टूट गया और पारा भी धड़ाम हो गया है। गुरुवार सुबह भी हल्की बारिश का नजारा देखने को मिला।

आसमान पर बादल तो ज्यादा थे, जिन्हे देखकर अच्छी बारिश की संभावना थी, लेकिन बारिश ज्यादा नहीं हुई। इतनी जरूर हो गई कि तापमान 36 डिग्री पर आ गया। रात का तापमान भी सामान्य पर आ गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम आर्द्रता 73 व न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिस कारण से मौसम बदला और तापमान भी कम हो गया और गर्मी में शहरवासियों को राहत मिली है।

मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि हल्की बारिश ने हल्की ही गर्मी को राहत दी है, अभी आगे भी गर्मी का असर बना रहेगा, हालांकि इतना हो सकता है कि तापमान आगे 44 डिग्री तक न पहुंचे, 40 डिग्री के आसपास तापमान रहेगा और उमस के चलते गर्मी भी परेशान करती रहेगी। मानसून के लेट होने और प्री मानसून बारिश न होने के चलते वेस्ट यूपी में गर्मी ज्यादा पड़ रही है।

बारिश से धुला प्रदूषण

बारिश से प्रदूषण भी धुल गया। पिछले कई दिन से लगातार प्रदूषण बढ़ रहा था। बारिश न होने के कारण हवा में भी धूल के कण उड़ रहे थे और वह आंखों तक पहुंंच रहे थे। हीटवेव और प्रदूषण के कारण प्रदूषण का स्तर बदल रहा था। बारिश के बाद प्रदूषण मेरठ में 111, बागपत का 130, गाजियाबाद का 140, मुजफ्फरनगर का 171 दर्ज किया गया। जबकि जयभीमनगर का 134, गंगानगर का 101, पल्लवपुरम का 99 दर्ज किया गया। बारिश ने प्रदूषण को कम किया है

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img