Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

चार दिन में कैसे तय होगा मेले की तैयारियों का सफर!

  • निर्वाचन आयोग से मिली अनुमति के बाद नौचंदी मेले की तैयारियां
  • टेंडर छोड़ने की दिशा में उठाए गए कदम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: निर्वाचन आयोग से मिली अनुमति के बाद नौचंदी मेले की तैयारियों के क्रम में टेंडर छोड़ने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। टेंडर छोड़ने की तिथि छह जून और मेला शुरू करने की प्रस्तावित तिथि 10 जून रखी गई है। ऐसे में केवल चार दिनों के भीतर तैयारियों का सफर तय कर पाना आयोजकों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होने वाला है।
प्रांतीयकृत घोषित किए गए ऐतिहासिक नौचंदी मेले के सफल आयोजन के लिए हालांकि जिला प्रशासन के स्तर से समिति और उपसमिति पूर्व में ही घोषित की जा चुकी है। इस बीच मेले के आयोजन को लेकर जिन तैयारियों को कार्यरूप दिया जाना है, उनके लिए कई दिन तक दिन रात काम किए जाने के लिए बड़ी संख्या में श्रमिकों की जरूरत पेश आने वाली है।

गुरुवार को जनवाणी टीम ने नौचंदी ग्राउंड का जायजा लिया, तो मौके पर तैयारियों के नाम कुछ भी दिखाई नहीं दिया। इसके विपरीत ग्राउंड में हर तरफ बदहाली का आलम नजर आया है। मेले में सोफ्टी के दुकानें लगवाने वाले ठेकेदार राकेश से भेंट हुई, उनका कहना था कि टेंडर छोड़े जाने के बाद भी नौचंदी ग्राउंड को मेले का रूप देने के लिए कई दिन तैयारियों में लग जाना स्वाभाविक है। पूरा मैदान बदहाल है। पटेल मंडप के भीतर और बाहर सफाई के साथ-साथ रंगाई-पुताई की शिद्दत से जरूरत महसूस की जा रही है।

पटेल मंडप को बनाया जाएगा कूल-कूल

एक दिन पहले ही बुधवार शाम डीएम दीपक मीणा ने मेले की तैयारियों के संबंध में एक बैठक ली है। जिसमें उन्होंने मेले में कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं के संबंध चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सांस्कतिक कार्यक्रमों की लिस्ट तैयार करके उन्हें तीन भागों में बांट लेने को कहा गया है। प्रथम में विद्यार्थियों के कार्यक्रम, द्वितीय भाग में लोकल के कलाकारों के कार्यक्रम और तृतीय भाग में मुख्य कार्यक्रम कराए जाने को कहा गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए पटेल मंडप में आने वाले कलाकारों और दर्शकों-श्रोताओं की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था करने के विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं।

इसके लिए पर्याप्त संख्या में एसी, कूलर, पंखे आदि लगाने को कहा गया है। मंच व्यवस्था समिति को पटेल मंडप में स्टेज पर एलईडी वाल लगाने, एलईडी लाइट तथा म्यूजिक सिस्टम लाइट सहित लगवाने, पटेल मंडप में कार्यक्रमों की डिजिटल कैमरा/वीडियो कैमरा एवं ड्रोन कैमरा आदि के माध्यम से रिकॉर्डिंग कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। सीडीओ/नोडल अधिकारी नूपुर गोयल ने बताया कि मेले के सभी द्वारों को सजाए जाने तथा आवश्यकतानुसार नवीन ग्रीन बेल्ट की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img