जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को डीएलएस मेथड से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
ग्रुप-बी यानी भारत के ग्रुप से इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। यह मैच सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला गया।
भारत ने ग्रुप-बी के अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस सिस्टम मैथड से पांच रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
इस ग्रुप से इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ग्रुप-बी की अंक तालिका में फिलहाल इंग्लैंड तीन मैचों में तीन जीत और छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। उसे पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच खेलना है।
इंग्लैंड का शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। वहीं, भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इंग्लैंड का नेट रन रेट +1.776 है।
पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भी इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर ही रह सकती है। वहीं, भारत का नेट रन रेट +0.290 है। ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज, आयरलैंड और पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

