Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

अवैध दुकानों पर गरजा मेडा का बुलडोजर

  • मेडा ने कार्रवाई कर रोहटा रोड पर कब्रिस्तान के बराबर में बनी अवैध दुकानों को गिराया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) इंजीनियरों ने रोहटा रोड पर विवादित दुकान पर गुरुवार को बुलडोजर चला दिया। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन प्राधिकरण इंजीनियर और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलता रहा। वक्फ बोर्ड की ये जमीन बतायी जा रही थी, जिसमें आपसी समझौता कर दुकान का बिना मानचित्र स्वीकृत कराये दुकान का निर्माण कर दिया, जिस पर प्राधिकरण ने पहले सील लगाई और अब बुलडोजर चलाकर दुकान का ध्वस्तीकरण कर दिया।

प्राधिकरण इंजीनियर सुबह कंकरखेडा थाने पहुंचे तथा फोर्स मिलते ही टीम पुष्पेन्द्र व अनिल शर्मा द्वारा रोहटा रोड पर कब्रिस्तान के पास ग्राम फाजलपुरए में लगभग 700 वर्ग मीटर भूमि पर आरसीसी का लिंटर डालकर दुकान का निर्माण किया गया था, इस पर बुलडोजर चला दिया। इसके आसपास और भी निर्माण चल रहे हैं, जिनको गिराने के लिए नोटिस दिया गया हैं। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से यहां हड़कंप मच गया हैं।

इसके अलावा जोन-बी-1 गंगानगर थाना क्षेत्र में गुड्डू देशवाल द्वारा वृंदावन कालोनी के पास सिखेड़ा रोड पर लगभग 500 वर्ग मीटर भूमि पर 32 आरसीसी के कॉलम खडेÞ कर दुकानों का निर्माण कार्य किया गया, जिस पर प्राधिकरण टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण कर दिया। ये निर्माण कमल पुत्र रामस्वरूप, बृजमोहन व महीपाल का बताया गया हैं। अम्हेड़ा मवाना रोड पर लगभग 5500 वर्ग मीटर भूमि मे भूतल पर पूर्व निर्मित बाउंड्रीवाल के अन्दर वर्तमान मे अवैध प्लाटिंग के लिए सड़क पर मिटटी भराई का कार्य किया गया, जिसे प्राधिकरण ने बुलडोजर लगाकर गिरा दिया।

01 22

जोन डी 3 थाना भावनपुर क्षेत्रांतर्गत अशोक सैनी द्वारा खसरा संख्या 379ए, 380ए, 385ए 5 हसनपुर कदीम मेरठ पर प्राधिकरण की बिना स्वीकृति के लगभग 10000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 91 मीटर लंबी दो सड़क, जिनकी चौड़ाई 7.75 मीटर पर मिट्टी भराई का कार्य कर निर्मित किया जा रहा था। इसमें भी बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण कर दिया। जोन डी 2 थाना मेडिकल क्षेत्रांतर्गत आशीष गुप्ता केयर आॅफ भगवती मंडप गढ़ रोड द्वारा छोटा हसनपुर गढ़ रोड पर प्राधिकरण की बिना स्वीकृति के लगभग 3000 वर्ग गज भूमि मे दो सड़कों के निर्माण के लिए मिट्टी का भराव किया जा रहा था।

अक्षरधाम कालोनी में चला मेडा का बुलडोजर

मोदीपुरम: अक्षरधाम कॉलोनी में स्थित पार्क की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर किए जा रहे निर्माण पर बृहस्पतिवार को मेडा का बुलडोजर चला। वहीं, कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेडा ने पूरी तरह कार्रवाई नहीं की गई, जिसको लेकर वह मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करेंगे। अक्षरधाम कॉलोनी में स्थित पार्क पर कुछ लोगों ने कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया था। यहां, सड़क व प्लॉट काटे जा रहे थे, जिस पर कॉलोनी के लोगों ने मेडा के अधिकारियों से मामले की शिकायत की।

शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को मेडा के अधिकारी बुलडोजर लेकर अक्षरधाम कॉलोनी में पहुंचे और बुलडोजर से अवैध निर्माण को तोड़ दिया। मेडा के अधिकारी कब्जा करने वाले लोगों को चेतावनी देकर लौट गई। टीम के लौट जाने के बाद लोगों ने मेडा की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि मेडा की टीम ने आधी अधूरी कार्रवाई की। मेडा की टीम ने कुछ दीवारों को तो गिरा दिया, लेकिन प्लॉट, सड़क है जो अवैध है को नहीं तोड़ा। टीम को सभी प्लॉटों को गिराना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कहा कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img