Sunday, April 19, 2026
- Advertisement -

नवाजुद्दीन की पत्नी कोर्ट में फिर तलब

  • आलिया ने बॉलीवुड अभिनेता सहित 5 पर कराई थी एफआईआर, क्लोजिंग रिपोर्ट को लेकर 8वीं बार भेजा समन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में पेश न होने पर पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी को आठवीं बार समन जारी कर तलब किया है। आलिया सिद्दीकी ने पति सहित 5 लोगों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने क्लोजिंग रिपोर्ट लगा दी थी।

आलिया सिद्दीकी ने जुलाई 2020 में मुंबई के वरसोवा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसको मुंबई पुलिस ने थाना बुढ़ाना ट्रांसफर कर दिया था। 18 अगस्त 2020 को बुढ़ाना थाने में नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित 5 लोगों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

आलिया ने आरोप लगाया था कि 2012 में वह अपने पति के साथ अपनी ससुराल बुढ़ाना आई थी। जहां उनके देवर ने बेटी के साथ गलत हरकत की थी। बुढ़ाना थाना पुलिस ने मामले की विवेचना कर साक्ष्य न होने की बात कहते हुए कोर्ट में क्लोजिंग रिपोर्ट लगा दी थी। जिस पर पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने वादी मुकदमा आलिया सिद्दीकी को तलब किया था।
पुलिस एफआर जमा होने के बाद कोर्ट ने वादी मुकदमा आलिया सिद्दीकी को तलब किया था।

पहली बार 24 जून 2022 को आलिया को समन भेजा गया था। जो उनके बुढ़ाना स्थित ससुराल के पते पर गया था। जिसे उनके देवर ने रिसीव भी किया था। लेकिन आलिया सिद्दीकी कोर्ट में पेश नहीं हुई। जिसके बाद से आलिया को प्रत्येक तारीख पर कोर्ट समन कर रहा है। 8 फरवरी को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय की थी। लेकिन आलिया सिद्दीकी 8 फरवरी को भी कोर्ट में पेश नहीं हुईं। जिसके उपरांत कोर्ट ने उन्हें फिर से समन करते हुए 22 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है।

एडीजीसी कुलदीप पुंडीर का कहना है कि कोर्ट में क्लोजिंग रिपोर्ट जमा हो चुकी है। जिस पर कोर्ट ने वादी मुकदमा को तलब किया है। इस बार कोर्ट आलिया सिद्दीकी के मुंबई के एड्रेस पर भी उन्हें समन भेज रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

महिला आरक्षण पर BJP हमलावर, रविशंकर और स्मृति ने उठाए कांग्रेस पर सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने...

Delimitation Bill: लोकसभा में बिल गिरने पर अभिषेक बनर्जी ने साधा NDA पर निशाना, महिलाओं के आरक्षण की मांग की

जनवाणी ब्यूरो नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव...
spot_imgspot_img