Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

अब हर रविवार को लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

  • समस्त शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर 19 सितम्बर से होगा आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: जनपद में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का फिर से आयोजन किया जाएगा। 19 सितम्बर से हर रविवार को शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर इसका आयोजन किया जाएगा। कोविड काल में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला स्थगित कर दिया गया था। अब इसे पुन: शुरू किया जा रहा है।

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, मंडलीय अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये हैं। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव मांगलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हर शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को होने के कारण आधे कर्मियों को शुक्रवार और आधे कर्मियों को शनिवार को अवकाश की प्रतिपूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आने वाली भीड़ से स्वैच्छिक संगठनों एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, युवक मंगल दल आदि का सहयोग लेने के निर्देश दिये गये हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संगठनों के उन स्वयं सेवकों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा, जिनका टीकाकरण हो चुका है।



मेले के मुख्य द्वार पर आॅक्सीमीटर एंव थर्मल स्क्रीनिंग करने की व्यवस्था एवं एक पृथक कोविड हेल्प डेस्क को सक्रिय किया जाएगा। स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को मेले में अंदर प्रवेश दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिये मेले में सीमित लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मेले में आने वालों के लिये दो गज दूरी का पालन करने के लिये घेरे बनाए जाएंगे। मेले में गमछा, मास्क, दुपट्टा पहने व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मेले में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का अभियान चलाया जाएगा।

रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में डयूटी करने वाले चिकित्सकों को शनिवार को और फार्मासिस्ट को शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश मिल सकेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अपने स्तर से अन्य स्टाफ के साप्ताहिक अवकाश की प्रतिपूर्ति शुक्रवार और शनिवार को कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन इन केन्द्रों पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार निकट के अन्य हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व उपकेन्द्र से भी कर्मियों को तैनात किया जा सकता है। इसके अलावा आयुष विभाग और आईएमए से समन्यवय कर चिकित्सकों की भी सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने बताया मेले में आधारभूत पैथालॉजिकल जांच, विशेष रूप से रैपिड डायग्नोस्टिक किट आधारित जांच की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। गंभीर रोगियों को उपचार के लिये अस्पताल में ले जाने के लिये एम्बुलेस भी तैनात की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img