Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

  • जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर ने कहा पार्टी के निर्देशों पर लड़ेंगे चुनाव
  • सीमा प्रधान भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कर रहीं तैयारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गई है। सपा ने सभी 33 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिये सपा तैयारी में जुट गई है। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश की है तो वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ने पार्टी निर्देशों पर चलने की बात कही।

समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भाजपा के साथ-साथ सभी राजनीतिक पार्टियों की नजर इस समय त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव पर है। भाजपा के सामने जहां अपनी साख बचाने का सवाल है तो सपा और बसपा को भी चुनाव से खासी उम्मीद है। पार्टी नेताओं की मानें तो भाजपा और सपा की ओर से सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाने की बात कही जा रही है।

सपा की ओर से तो चुनाव को लेकर अपनी कमेटी तक का गठन किया जा चुका है। इंतजार है तो बस जिला पंचायत सदस्य की आरक्षण सूची का। हालांकि प्रत्याशी पिछले कई माह से अपनी तैयारी में जुटे हैं। सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल चौधरी का कहना है कि सपा की ओर से सभी 33 वार्डों पर अपने प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इसे लेकर पिछले कई माह से तैयारी की जा रही है। सपा की ओर से चुनावी समिति का भी गठन किया जा चुका है। इसके लिये सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

अध्यक्ष पद की तैयारी: सीमा प्रधान

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आरक्षण की जो सूची जारी की है उससे उनकी तैयारी पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अपने वार्ड दो से ही जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिये चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी उनके साथ है और जनता का भी साथ मिलेगा क्योंकि वर्तमान सरकार में जनता परेशान हो चुकी है।

पार्टी निर्देशों का होगा पालन: कुलविंदर सिंह

वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद मेरठ में अनारक्षित है। इससे सभी को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। किसी भी जाति चाहे अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग या कोई हो उसके पास चुनाव लड़ने का मौका होगा। उन्होंने कहा कि वह भी अपने पिछले वार्ड एक से ही जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं बाकी डिसीजन रिजर्वेशन आने के बाद होगा। पार्टी का जो निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img