जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: गाँव माननगर शाहपुर जमाल स्थित बनैली नदी में शुक्रवार की देर रात्रि पानी आ जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया जिससे राहगीरों को मार्ग बदलकर अपने गंतव्यों की ओर जाना पड़ा।
ग्रामीण इंदर सिंह, तिर्मल सिंह, लेखराज सिंह, प्रवेंद्र कुमार, शिवकुमार आदि ने बताया कि पिछले दो दिन लगातार पानी आ जाने से बनैली नदी में करीब 3 से 4 फुट पानी आ गया जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी राहगीरों को भूतपुरी आने के लिए सुआवाला से होकर गुजरना पड़ा जबकि शनिवार को बनैली नदी का जलस्तर कम हुआ तो बाइक सवारों ने खतरा उठाते हुए पानी से निकलकर अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान किया वही कुछ ग्रामीणों का कहना है बनैली नदी में खनन माफियाओं द्वारा खनन किया जा रहा है जिससे बनैली के रास्ते के निकट गहरा कुंड बन गया है जिससे आने वाली बरसात में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सबब बन सकता है।

