जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: स्योहारा ठाकुरद्वारा मार्ग पर चावल के बोरों से लदे ट्रक में अचानक आग लग जाने से ट्रक में लदा 24 टन चावल जल गया ट्रक चालक व क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई।
मोहल्ला किदवई नगर मुज्जफरनगर निवासी ट्रक चालक व आसुर अली मुज्जफरनगर ट्रक में 24 टन चावल बोरों में लादकर किच्छा से रुद्रपुर जा रहा था शुक्रवार रात्रि करीब एक बजे जैसे ही ट्रक स्योहारा ठाकुरद्वारा मार्ग पर गाँव जटपुरा महावतपुर के निकट पहुँचा अचानक ट्रक में लगी बायरिंग में आग लग जाने के कारण ट्रक में आग लग गई देखते ही देखते ट्रक में लदे चावल के बोरो ने आग पकड़ ली ट्रक चालक व क्लीनर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई ओर अगिनश्मन को फोन कर इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुची दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया तब तक सैकडों चावल के बोरे जलकर स्वाहा हो गए। चालक के अनुसार राशन कोटे में बांटने के लिए सरकारी चावल कोटद्वार ले जाया जा रहा था।

