Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा से 2200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे: नकुल दुबे

  • बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नफरत के खिलाफ चलने वाली इस पद यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल : पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी
  • सिलसिला भी थमने वाला नहीं, कांग्रेस भारत जोड़ो अभियान लेकर बूथ लेवल तक संघर्ष करने के लिए तैयार : पूर्व सांसद पीएल पुनिया

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दुबे की अगुवाई में जनपद बाराबंकी से शुरू होने वाली प्रादेशिक भारत यात्रा के अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि पिछले वर्ष उदयपुर के संकल्प शिविर में कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया था कि देश भर में पद यात्राऐं आयोजित की जायेंगी।उसी संकल्प के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में प्रदेश के छह प्रान्तीय अध्यक्षगण अपने अपने प्रभार क्षेत्र में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्राएं निकालकर करीब समूचे उत्तर प्रदेश में 2200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, तनुज पुनिया तथा कांग्रेस संगठन को बधाई देते हुए कहा कि यह सिलसिला भी थमने वाला नहीं है। अभी कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो अभियान को लेकर बूथ लेवल तक संघर्ष करने के लिए तैयार है।

पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने प्रान्तीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे का स्वागत करते हुए कहा कि कन्याकुमारी से चलकर कश्मीर तक जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही हैं जो राजस्थान से निकलकर दिल्ली होते हुए जनवरी में उत्तर प्रदेश पहुंचेगी।

पुनिया ने कहा कि राहुल की अगुवाई में चल रही यात्रा ने देश की आवाम में जबरदस्त ऊर्जा का संचार किया हैं उसी का नतीजा हैं कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा के पतन की शुरूआत हो चुकी हैं। यह यात्रा भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो के उद्देश्य से निकल रही हैं।आज गांधी आश्रम में सेवादल द्वारा ध्वज वन्दन कार्यक्रम से शुरू होंकर नगर के आवास विकास, पटेल तिराहा, बस स्टेशन, घोसियाना, छाया चौराहा, बेगमगंज, धनोखर, घण्टाघर, फजल-उर-रहमान पार्क, नबीगंज, पल्हरी चौराहा होते हुए हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों के साथ नाका चौराहा पहुंची।

जहां बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर उद्यान में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् पूर्व सांसद पुनिया के ओबरी आवास पर यात्रा का समापन हुआ। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तनुज पुनिया, मो.मोहसिन ने पटेल तिराहे पर सरदार पटेल, गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पुलिस चौराहे पर बाबू के.डी. सिंह, छाया चौराहे पर अमर शहीद बलभद्र सिंह, धनोखर चौराहे पर रामसेवक यादव, शास्त्री मार्केट में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा नाका सतरिख में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

प्रादेशिक अवध प्रान्त की भारत जोड़ो यात्रा में मुख्य रूप से प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दुबे, पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, तनुज पुनिया, सुशील पासी, पार्टी की वरिष्ठ नेत्री शहाना सिद्दीकी, ज्ञानेश शुक्ला, प्रदीप मौर्या, जलालुद्दीन गुड्डू, समीर श्रीवास्तव सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थें।

वहीं दूसरी ओर पश्चिम जोन की प्रदेशिक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुददीन सिद्दीक़ी के नेतृत्व में जनपद हापुड़ ब्रजघाट पर गंगातट पर आरती कर शिवचौक ब्रजघाट से हुई।

प्रदेशिक भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नफरत के खिलाफ चलने वाली इस पद यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा हैं। हर जोन की यात्रा में 500 व्यक्ति लगातार चल रहें। रात्रि विश्राम कर अगले दिन पुनः पद यात्रा की शुरुआत होती हैं।

हर जाति धर्म संप्रदाय के लोग उत्तर प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त हैं। बंटवारे की भाषा बोलने वाली भारतीय जनता पार्टी शासनकाल में किसान त्रस्त है। महंगी खाद महंगी बिजली लागत लगाने के बाद भी किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इसके बावजूद नफरत विघटन के तुष्टीकरण पर चुनाव जीतकर भारतीय लोकतंत्र व संविधान को कमजोर करने में जुटी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Weather: यूपी में फिर बदल रहा मौसम, 4 मई से बारिश की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम...

International Labour Day 2026: आज है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Commercial Cylinder: दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में उछाल, बढ़े 993 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: 1 मई से कमर्शियल एलपीजी...
spot_imgspot_img