Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -

संगीत-संजीव प्रकरण अब लोकपाल के दरबार में

  • शुक्रतीर्थ में खरीदी गई 800 बीघा जमीन और आस्ट्रेलिया में सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदने के मामले की जांच कराई जाए

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पूर्व मंत्री डा. संजीव बालियान के खिलाफ बांटे गए भ्रष्टाचार के पर्चें का मामला अब भारत के लोकपाल तक पहुंच गया हैं। जो भ्रष्टाचार के आरोप लगे है, उनकी जांच कराने की मांग भारतीय लोकपाल से की गई हैं। आजाद अधिकार सेना के राष्टÑीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने लोकपाल से की गई शिकायत में कहा है कि शुक्रतीर्थ में खरीदी गई 800 बीघा जमीन और आस्ट्रेलिया में सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदने के मामले की जांच कराई जाए, ताकि भ्रष्टाचार सामने लाया जा सके। दरअसल, पूर्व विधायक संगीत सोम ने अपने कैंट स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत की थी। उस दौरान कुछ पर्चे यहां बटे थे, जिसकी एक तहरीर संगीत सोम के निजी पीए चन्द्रशेखर ने लालकुर्ती थाने में दी थी।

पुलिस ने तो जांच के नाम पर ये मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया, लेकिन आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस मुद्दे को उठा दिया हैं। उन्होंने भारत के लोकपाल को एक शिकायत भेजी हैं, जिसमें पूर्व विधायक संगीत सोम के आवास पर हुई प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान के संबंध में बांटे गए पर्चों को भी संलग्न किया हैं। शिकायत में कहा है कि संगीत सोम की प्रेसवार्ता में संजीव बालियान के संबंध में बांटे गए पर्चे में डा. संजीव बालियान पर हजारों करोड़ों की संपत्ति अर्जित किए जाने के आरोप हैं।

प्रेस नोट में श्री बालियान द्वारा सरकारी पद का दुरुपयोग कर अपनी कंपनियों को गलत फायदा दिलाए जाने, कतिपय लोगों के साथ मिलकर बेनामी संपत्ति अर्जित किए जाने, शुक्र तीर्थ में लगभग 800 बीघा तथा आॅस्ट्रेलिया में सैकड़ों एकड़ बेनामी जमीन खरीदने, सरकारी योजनाओं के धन को हड़पने सहित तमाम अन्य गंभीर आरोप लगाये थे। उन्होंने कहा कि इन पर्चों के बांटे जाने के बाद सामने आए घटनाक्रम से स्पष्ट है कि इन आरोपों की गहन जांच की आवश्यकता हैं। अब ये मामला भारत के लोकपाल के समक्ष भी पहुंच गया हैं, जिसके बाद लगाये गए आरोपों की जांच पड़ताल लोकपाल कर सकता हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम को सहारनपुर में समर्थन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने...

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img