जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: प्रदेश में चल रहे पौधरोपण अभियान के तहत आज विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान भवन परिसर में मुख्य द्वार के सामने आंवले के दो अलग-अलग स्थानों पर पौधे रोपित किये। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के लगभग सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
पौधरोपण के अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष महाना ने कहा कि पेड़ पौधों को बचाना एवं उनका संवर्धन करना मानव समाज की जिम्मेदारी है। पृथ्वी पर बढ़ते प्रदूषण से पेड़ पौधे ही हमारी रक्षा कर सकते हैं। इस लिए मानव समाज की जिम्मेदारी है कि प्रदेश में चल रहे पौधरोपण अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे रोपित कर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका का निर्वहन करें।

