जनवाणी संवाददाता |
कोतवाली देहात: थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर निवासी मुनेश 30 वर्ष उर्फ सोनू पुत्र शिवचरण बीमार चल रहा था परिजन रात में मुनेश को गांव के ही एक झोलाछाप के यहां ले गए। डॉक्टर ने आनन-फानन में मुनेश के इंजेक्शन लगा दिया।
परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद मुनेश की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। मुनेश ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर रियाशत 7599145156

