Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा में मंथन शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर जिला भाजपा की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुज राठी द्वारा की गई। जिसमें मुख्य रूप अतिथि के रूप में महामंत्री जेपीएस राठौर मौजूद थे।

बैठक में प्रदेश के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर ने भी संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पहले की ही भांति होंगे। सभी कार्यकर्ताओं को आपस में समन्वय बनाकर के पंचायत चुनाव जीतने के लिए काम करना है भारतीय जनता पार्टी पूरे जोर-शोर के साथ पंचायत चुनाव में लगेगी। कर्मवीर ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया।

पंचायत चुनाव के संयोजक व मंडलों के अध्यक्ष चुनाव की पूरी तैयारी में जुट जाएं। गांव-गांव वह हर बूथ पर जाएं सभी गांव के जातीय समीकरण प्रमुख लोगों से बातचीत करके पार्टी को रिपोर्ट दें। राठौर ने बताया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे सीटों का आरक्षण चक्र अनुक्रम में होगा।

शासन की मंशा जल्द से जल्द त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने की है। जिला अध्यक्ष अनुज राठी ने मान्य क्षेत्र प्रभारी और प्रदेश संगठन मंत्री को विश्वास दिलाया कि जिले का एक-एक कार्यकर्ता पूरे तन मन से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगेगा। अधिक से अधिक वार्ड जीतकर जिले को अग्रणी बनाए रखेगा।

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर का पश्चिम क्षेत्र प्रभारी के नाते क्षेत्र कार्यालय आगमन पर जिलाध्यक्ष अनुज राठी ने शॉल उड़ाकर स्वागत किया। बैठक का संचालन संजीव जैन सिक्का जिला संयोजक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वह राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त द्वारा किया गया। बैठक में पंचायत चुनाव की प्रस्तावना क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने रखी।

बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा क्षेत्रीय मंत्री पंचायत चुनाव सह संयोजक श्री इंद्रपाल बजरंगी जिला उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव सह संयोजक विनोद चौधरी, जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, जिला महामंत्री शर्मा जीत जाटव, जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी जिला मंत्री पंकज भारद्वाज, जिला कार्यालय मंत्री राजकुमार शर्मा, जिले के सभी मंडल अध्यक्ष पंचायत चुनाव के सभी संयोजक उपस्थित रहे।

जिला पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज

जिला पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही है। जिसमें शासन चुनाव की तिथि की घोषणा से पूर्व ही अपनी सभी तैयारियों को पूरा कर लेना चाहता है। इसी वजह से जनपद में वार्ड के परिसीमन कार्य भी पूरा कर दिया गया। ताकि चुनाव की तिथि घोषणा होने के पश्चात किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

वहीं, दूसरी ओर जिला प्रशासन की तैयारियों को देखते हुए अब संभावित प्रत्याशी भी पूरी तरीके से चुनावी मूड में आ गए हैं। दरअसल, 16 जनवरी को जिला पंचायत चुनाव के पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। जिसके पश्चात जिला पंचायतों की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

जब तक चुनाव के बाद नए पदाधिकारी नहीं चुने जाएंगे। तब तक शासन से नियुक्त अधिकारी कार्रवाई करेंगे। इसी वजह से शासन की तैयारियों को देखते हुए संभावित प्रत्याशी भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इतना हीं नहीं राजनीतिक पार्टियों से टिकट लेने के लिए भी युवा नेताओं ने गठजोड़ की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जीत दर्ज करने के लिए चौपाल शुरू

जिला पंचायत चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों से सीधे जुड़ा होता है। इसी वजह से अब संभावित प्रत्याशियों ने गांव के बड़े बुजुर्गों के साथ संपर्क साधना शुरू कर दिया है। जिसमें वह बड़े बुजुर्गों के साथ चौपाल लगाते हुए दु:ख-दर्द पर चर्चा कर रहे हैं। ताकि चुनाव के समय वही बुजुर्ग उनका साथ दें और जीत दर्ज कर सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img