Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

तबादला हो गया पर सालों से पुलिस लाइन में आवासों पर कब्जा

  • महिला पुलिस कर्मियों के लिए लाइन में बनाया जाएगा अलग ब्लॉक, एडीजी ने दिए आदेश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ से दूसरे जनपद में तबादला होने के बाद भी पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर पर अवैध रूप से काबिज पुलिस वालों को शीघ्र ही खदेड़े जाने का फरमान जारी किया गया है। एडीजी धु्रवकांत ठाकुर ने कहा है कि ऐसे पुलिस वालों से लाइन के सरकारी क्वार्टर खाली कराकर उन पुलिस कर्मियों को आवंटित किए जाएं जो अन्य जनपदों से तबादला होकर यहां आए हैं। शुक्रवार को एडीजी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कियाा। उन्होंने लाइन में पूरी तरह से तैयार चारों टावर के 192 फ्लेटों के आवंटन में देरी की वजह से पूछी। उन्हें बताया गया कि इन फ्लेट्स में फिनिशिंग का काम चल रहा है, इस माह ये फ्लेट आवंटित कर दिए जाएंगे।

पुलिस महकमे में महिला कर्मचारियों की संख्या तेजी से बढ़ने के चलते एडीजी डीके ठाकुर ने महिला पुलिस कर्मियों के लिए अलग से ब्लॉक की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कर्मियों के लिए क्वार्टर या फ्लेट बनाने के लिए लाइन में जगह चिन्हित कर उसका प्रस्ताव बनाकर उन्हें भेजा जाए ताकि उस पर विचार किया जा सके। यदि प्रस्ताव ठीक लगा तो उसको अनुमति के लिए शासन को भेजा जाएगा।

साथ ही पूरे प्रोजेक्ट का बजट भी एडीजी ने प्रस्ताव के साथ भेजे जाने की बात कही। वहीं, इस संबंध में एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा का कहना है कि एडीजी ने लाइन का निरीक्षण किया है। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों के लिए बैरक का स्थान चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मैस की व्यवस्थाओं की सराहना की है। समुचित सफाई व्यवस्था पर भी बल दिया है।

मैस की सराहना, लेकिन गंदगी पर खफा

एडीजी ने पुलिस लाइन में चलाए जा रहे मैस का निरीक्षण किया तो वह वहां का इंतजाम देखकर काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों की पीठ थपथपाई। साथ ही मैस के विस्तार पर बल दिया। उन्होंने यहां लाइब्रेरी भी देखी। उन्हें बताया गया कि बड़ी संख्या में यहां बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं। उनकी संख्या देखते हुए दो शिफ्ट कर दी गयी हैं। एडीजी ने लाइब्रेरी के विस्तार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान एसएसपी डा. विपिन ताडा व एसपी लाइन/एसपी टैÑफिक भी मौजूद रहे।

इसी माह आवंटित हो जाएंगे लाइन के 192 फ्लेट

यदि सब कुछ ठीक रहा तो पुलिस लाइन के चारों टावरों के कुल जमा 192 फ्लैट इसी माह में आवंटित कर दिए जाएगे। यह जानकारी एसएसपी डा. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन और परेड का निरीक्षण करने को पहुंचे एडीजी डीके ठाकुर को दी। दरअसल, एडीजी ने ही नवनिर्मित भवनों के आवंटन में देरी की वजह एसएसपी से पूछी थी। तब उन्हें बताया गया था कि जो फ्लेट लाइन में बनवाए गए हैं। उनमें अभी काम बाकी है। गेट व खिड़कियां लगाने के अलावा फिनिशिंग का भी काम चल रहा है। उल्लेखनीय है कि फ्लेट काफी समय से बने हुए हैं। इनको आवंटित कराने की हरसत रखने वाले पुलिस कर्मियों की एक लंबी कतार है। माना जा रहा है कि आवंटन लाटरी सिस्टम से किया जाएगा।

परेड की ली सलामी

एडीजी ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। उन्हें गार्ड आॅफ आर्नर पेश किया गया। पुलिस लाइन में एसएसपी के निर्देशन में शानदार परेड का आयोजन किया गया था। इस मौके पर एसएसपी डा. ताडा के समेत जनपद के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौकश/लुटेरा घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना कोतवाली देहात पुलिस ने देर...
spot_imgspot_img