Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

बेच रहे थे नकली एडीडास नाइक के जूते, दो गिरफ्तार

  • ब्रांडेड कंपनियों के नकली 11 लाख रुपये कीमत के जूते बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आप एडीडास और नाइक ब्रांड के जूते महंगे दामों पर खरीद कर लाते हैं और उसको पहन कर इतराते है। संभल जाइये। लालकुर्ती पैठ बाजार की दो दुकानों पर इन दो बड़े ब्रांडों के नाम के नकली जूते धड़ल्ले से बिक्री कर दुकानदार मोटा मुनाफा कमा रहे थे। गुरुवार को ब्रांड प्रोटेक्टर कंपनी ने लालकुर्ती पुलिस की मदद से 11 लाख रुपये के 15 बोरे जूते जब्त किए गए। दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि तीन साल से ये लोग नकली जूतों के इस कारोबार को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई नाइकी और एडिडास कंपनी की शिकायत पर की है। इस मौके पर कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। नकली जूतों का कारोबार करने वाले गिरोह ने बकायद ब्रांडेड जूतों का डिजाइन और लोगो तैयार किया था। इससे ग्राहकों को असली और नकली का फर्क पता नहीं चल पाता था।

08 7

दुकानदारों की इस धोखाधड़ी से ब्रांडेड जूते बनाने वाली कंपनियों को लाखों का नुकसान हो रहा था। दिल्ली के गफ्फार मार्केट से जुड़ा कनेक्शन पुलिस की पूछताछ में दुकानदारों ने नकली जूतों के इस कारोबार का कनेक्शन दिल्ली के गफ्फार मार्केट से जुड़ा होना बताया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए दुकानदारों चिंटू कलेक्शन के मालिक कपिल अरोड़ा पुत्र धर्मपाल अरोड़ा निवासी जामुन मोहल्ला से 1032 पीस जूते नाइक और 38 पीस एडीडास और सागर कलेक्शन के मालिक विपिन पुत्र वीरेन्द्र कथूरिया निवासी रजबन बाजार से नाइक कंपनी के 86 जोड़ी जूतों के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों व्यापारियों ने बताया कि वह गफ्फार मार्केट से नकली जूतों का स्टॉक लेकर आते थे। वहीं, जूते आधी कीमत में बेच दिए जाते थे। एएसपी सदर बाजार चंद्रकांत मीणा के मुताबिक नकली जूते बेचे जाने की शिकायत उन्हें मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने नकली वस्तु बेचने के इस कारोबार पर शिकंजा कसा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img