Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Udaipur Files: उदयपुर फाइल्स’ के निर्माता अमित जानी को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। निर्माता अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें फिल्म को लेकर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

फिल्म पर हुआ विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करने के बाद, ‘उदयपुर फाइल्स’ शुक्रवार को पूरे भारत में रिलीज हो गई। 2022 में कन्हैया लाल की वास्तविक हत्या पर आधारित इस फिल्म को कानूनी पेचीदगी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने दावा किया था कि इस फिल्म में कुछ ऐसी चीजें दिखाई गई हैं जिससे विवाद हो सकता है।

अमित जानी को कॉल पर मिल रही धमकी

शनिवार को अमित जानी ने एक्स पर बताया कि उन्हें एक अनजान नंबर से बार-बार कॉल आ रहा है। कॉल करने वाले ने उन्हें बम से उड़ाने या गोली मारने की धमकी दी है। जानी ने आगे बताया कि कॉल करने वाले ने अपना नाम बिहार निवासी तबरेज बताया। जानी ने अपनी पोस्ट में अधिकारियों से कॉल करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। जानी ने इस पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के साथ-साथ यूपी पुलिस को भी टैग किया है।

अमित जानी को मिली वाई-श्रेणी की सुरक्षा

पिछले महीने, केंद्र सरकार ने उदयपुर फाइल्स के निर्माता को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में वाई-श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था।

फिल्म की रिलीज टली

कन्हैया लाल की भूमिका में विजय राज अभिनीत ‘उदयपुर फाइल्स’ पहले 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसरशिप और कानूनी अड़चनों की वजह से इसमें देरी हुई। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को निर्देश दिया था कि फिल्म की रिलीज को लेकर सरकार की तरफ से दी गई मंजूरी के खिलाफ दायर चुनौतियों का निपटारा करें।

दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित है फिल्म

यह फिल्म 2022 में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित है, जिनकी राजस्थान के उदयपुर में उनकी दुकान में दिनदहाड़े दो लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कथित तौर पर पूर्व भाजपा सदस्य नूपुर शर्मा के समर्थन में एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। नूपुर शर्मा ने एक निजी समाचार चैनल पर एक बहस शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। उदयपुर फाइल्स का निर्देशन भरत एस श्रीनेत और जयंत सिन्हा ने किया है। इसके निर्माता अमित जानी हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img