Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद, एफआईआर के नाम पर ढील

  • स्वास्थ्य विभाग ने किया नोटिस जारी, अस्पताल पर भी कार्रवाई की तैयारी

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: सरधना में एसडीएम द्वारा प्रिया अल्ट्रासाउंड सेंटर पर की गई कार्रवाई ढीली पड़ती नजर आ रही है। क्योंकि एसडीएम के निर्देश के बाद भी सीएचसी अधीक्षक द्वारा सेंटर संचालक के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है, जबकि एसडीएम ने मुकदमे के साथ ही तत्काल गिरफ्तारी कराने तक के सख्त निर्देश दिए थे। जिससे अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है।

हालांकि मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालक को नोटिस जारी करते हुए अग्रीम आदेश तक के लिए सेंटर बंद करा दिया गया है। वहीं आवासीय भवन में बिना लाईसेंस चल रहे नर्सिंग होम पर भी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। गौरतलब है कि बीते बुधवार को एसडीएम सूरज पटेल व सीएचसी अधीक्षक डा. सचिन कुमार द्वारा सरधना स्थित प्रिया अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की गई थी।

जहां अधिकारियों को तमाम खामियां मिली थी। आवसीय भवन में सेंटर का संचालन करने के साथ ही बिना डॉक्टर के पर्चे के जांच करने का मामला सामने आया था। मानक तो पूरी तरह हवा में उड़े हुए थे। इतना ही नहीं बराबर में एक अन्य मकान में नर्सिंग होम भी संचालित किया जा रहा था। जिसे संचालक द्वारा किराए पर देने की बात कहकर बचने की कोशिश की गई थी।

मामले में एसडीएम ने अधीक्षक को संचालक की गिरफ्तारी कराने और तत्काल एफआईआर दर्ज कराने की बात कही थी। मगर यह निर्देश रात के साथ दबकर रह गए। मामले में अधीक्षक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। नोटिस जारी करने की बात कही जा रही है। हालांकि अग्रीम आदेश तक या यूं कहिए कि मामला ठंडा होने तक सेंटर को बंद करने को कहा गया है। कुल मिलाकर कार्रवाई के नाम पर लीपा पोती की जा रही है।

इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. सचिन कुमार का कहना है कि अग्रीम आदेश तक के लिए सेंटर बंद करा दिया गया है। संचालक को नोटिस जारी किया गया है। नर्सिंग होम मामले में भी जवाब मांगा गया है। पर्याप्त कागज नहीं दिखाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी हमले मामले में पांच गिरफ्तार, टीएमसी ने भाजपा पर लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 31 मई को बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)...

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...
spot_imgspot_img