जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके रिव्यू भी आने शुरू हो गए हैं। अब इसमें सेल्फ क्रिटिक केआरके उर्फ कमाल आर खान पीछे रह जाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बॉलीवुड स्टार्स पर अक्सर कटाक्ष करने वाले केआरके ने भेड़िया फिल्म के रिलीज होते ही इसे निशाने पर लिया है और ट्विटर पर इसे इंटरवल तक एक यातना बताया है।
It’s interval and #BhediyaMovie is a torture till here. If you want to learn, how to make road in the jungle of Arunachal Pradesh then you must watch the film. Director ने ख़ुद लिखा है Interval की जगह, कि बचकर रहना इस फ़िल्म से!👏🤪
— KRK (@kamaalrkhan) November 25, 2022
केआरके ने ट्विटर पर वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- “यह इंटरवल है और भेड़िया मूवी यहां तक एक यातना है, अगर आप सीखना चाहते हैं कि अरुणाचल प्रदेश के जंगल में सड़क कैसे बनाई जाती है तो आपको फिल्म जरूर देखनी चाहिए, निर्देशक ने इंटरवल की जगह खुद लिखा है कि बचकर रहना इस फिल्म से।”केआरके के निशाने पर आई वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’

