जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: गांव के यशपाल सिंह, यादराम सिंह, जयवीर सिंह, बबलू, राम सिंह, सुरेश, संजीव, विनीत कुमार के मुताबिक हल्का लेखपाल करन सिंह राणा रविवार को गांव में टंकी के निर्माण के लिए जमीन की पैमाइश करने आया था। इस दौरान वहां पर भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।
लेखपाल ने ग्रामीणों के साथ वार्ता के दौरान पीएम पर अभद्र टिप्पणी कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीण लेखपाल पर आग बबूला हो गए। वह उसे मारने दौड़ पड़े। लेखपाल ने किसी ग्रामीण के घर में छिपकर अपनी जान बचाई। इस दौरान किसी ग्रामीण ने लेखपाल का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंच गई। तब लेखपाल गांव में ही मौजूद था। लेखपाल से पूछताछ के बाद पुलिस उसे अपनी सुरक्षा में घर लेकर आई।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हाकर अंकित 9897416820

