जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में वेलकम डांस प्रतियोगिता बड़े ही धूमधाम से आयोजित की गई। जिसमें कक्षा द्वितीय से पंचम तक, कक्षा छह से कक्षा आठ तक, कक्षा नौ व 11 के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या डा. सीमा विश्वास के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता अजंता, नालंदा, तक्षशिला एवं उज्जैन के बीच आयोजित की गई।
मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में वेलकम स्टेट नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा द्वितीय से पंचम तक तथा कक्षा छह से आठ तक एवं कक्षा नवीं 11वीं के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वेलकम स्टेट प्रतियोगिता में बंगाली, मणिपुरी, पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती, गोवा, भरत नाट्यम, गढ़वाली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश आदि थीम पर वेलकम नृत्य किया गया।

