Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

आया रमजान तो इतरायी दालें

  • दालों के दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
  • रिफाइंड और सरसों के तेल के दामों में उछाल
  • रमजान और होली पर फिर महंगाई की मार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुकद्दस रमजान मुकद्दस रमजान और होली के त्योहार के करीब आते ही बेसन, दालों के साथ-साथ सरसों का तेल और रिफाइंड आॅयल के रेट आसमान छूने लगे हैं। खाद्य वस्तुओं और तेलों के दामों में हो रही वृद्धि ने गृहणियों की चिंता बढ़ा दी है। मुकद्दस रमजान शुरू होने जा रहे हैं। रोजा इफ्तार के मौके पर रोजेदार के दस्तरख्वान पर खजूरों के साथ-साथ कई तरह की पकौड़ियां जरूर होती हैं जरूर होती है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग हल्का खाना पसंद करते हैं।

वे दाल से भोजन करते हैं। इन दिनों दालों की डिमांड भी बढ़ जाती है। उधर होली भी चंद दिनों बाद है। होली पर पकवान तैयार किए जाते हैं। पकौड़ियां सर्वाधिक खाई जाती है। होली के मौके पर भी बाजारों में दालों, बेसन और खाद्य तेलों की बिक्री में खासी बढ़ोतरी होती है। किराना व्यापारी किराना व्यापारी मुकद्दस रमजान और होली के मौके को कैश करने में जुड़ गए हैं। उन्होंने अभी से ही दालों, बेसन, रिफाइंड आयल वनस्पति घी और सरसों के तेल के दामों में वृद्धि करनी शुरू कर दी है।

पिछले एक सप्ताह में जहां दालों के दामों में करीब 20 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रिफाइंड और सरसों के तेल में भी 15 रुपये लीटर तक का उछाल आया है। अरहर की दाल का रेट एक सप्ताह में 130 से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलो हो गया। इसी तरह मूंग छिलका का रेट 105 रुपये से बढ़कर 120 पहुंच गया। मूंग धूली का रेट 110 से बढ़कर 130 पहुंच गया। मसूर छिलका के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। जबकि मसूर धुली में 5 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। उड़द धुली 130 से बढ़कर 150 रुपये पहुंच गई है।

17 9

बेसन का रेट 80 से बढ़कर 95 रुपये पहुंच गया है। इसके अलावा विभिन्न ब्रांड वनस्पति घी के दामों में प्रति लीटर 10 से लेकर 15 रुपये लीटर तक की वृद्धि हुई है। इसी तरह विभिन्न ब्रांडों के सरसों के तेल के दामों में 15 रुपये तक का तक का उछाल आया है। दालों, बेसन, सरसों का तेल और रिफाइंड आॅयल के दामों में आए उछाल ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। लोग खाद्य वस्तुओं और खाद्य तेलों की भाव की बढ़ोतरी को लेकर हाथ से चिंतित हैं।

दुकानदार नुकसान में

किराना व्यापारी पवन कुमार का कहना है कि आड़तियों ने रमजान व होली को लेकर दालों, बेसन, सरसों का तेल व रिफाइंड आयल सस्ते दामों में खरीदकर स्टॉक कर रखा है। अब वे दालों, बेसन, रिफाइंड और सरसों के तेल में बढ़ोतरी कर रहे हैं। रेट अधिक सुनकर कुछ ग्राहक तो दुकान से सामान खरीदे बिना ही चले जाते हैं और कुछ बजट के हिसाब से कम सामान खरीद रहे हैं। ऐसे में उन्हें नुकसान हो रहा है।

मंडी में बढ़े रेट

किराना व्यापारी मोहम्मद नौशाद कहते हैं कि एक सप्ताह में मंडी में बेसन के रेट में 10 रुपये प्रति किलो, दालों के रेट में 20 रुपये प्रति किलो और खाद्य तेलों के दामों में 15 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। मंडी में रेट बढ़ने पर हमें भी उक्त वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

West Bengal: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सत्ता नहीं चाहिए, विनाश चाहिए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता...

पासपोर्ट विवाद: पवन खेड़ा को मिला बड़ा झटका, कोर्ट ने नहीं दी राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुवाहाटी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: वन विभाग में 708 पदों पर भर्ती, PET 2025 पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img