Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

खिर्वा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: बुधवार की रात सरधना के खिर्वा नौआबाद गांव में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली क्षेत्र के खिर्वा नौआबाद गांव निवासी 21 वर्षीय हिमांशु पुत्र राजेंद्र अपने पिता के साथ इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। पिछले कई दिन से युवक गृह क्लेश के चलते तनाव में चल रहा था। तनाव के कारण युवक ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। मंगलवार की रात को वह सही सलामत कमरे में सोया था। देर रात को युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बुधवार सुबह युवक देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने जाकर देखा। अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। युवक का शव छत की खूंटी से फांसी पर लटका हुआ था। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सड़क हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज

किठौर: शनिवार रात सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हुए युवक के पिता ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे के मोहल्ला कुम्हारान निवासी सुरेंद्र पुत्र इन्द्र ने मंगलवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे उसका बेटा मन्नू (20) स्प्लेंडर बाइक सीएल 3 एस सीजे 1244 से दुकान पर जा रहा था। किठौर कोतवाली के सामने पहुंचते ही गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आ रही रोडवेज बस यूपी-78 जे 4509 के चालक ने उसको टक्कर मार दी। जिससे मन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित पिता ने बस के अज्ञात चालक ने खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर एमके उपाध्याय का कहना है कि बस पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img