- 16 अप्रैल से 19 अप्रैल तक सहारनपुर में होगा ट्रायल
जनवाणी संवाददाता |
शामली: उप्र खेल निदेशालय द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित आवासी क्रीड़ा छात्रावास के लिए चयन ट्रायल जिला स्तर पर शहीद उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सहारनपुर प्रेम कुमार ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग में जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वालीबल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जुडो व हैंडबाल के लिए 18 अप्रैल ट्रायल होगा।
इसी तरह जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, हैंडबाल के लिए 19 अप्रैल को एवं बालक वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी 16 अप्रैल को तथा बालिका वर्ग में कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी के लिए 17 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से ट्रायल आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी प्रवेश फार्म स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में आकर प्राप्त कर सकते हैं। इस चयन ट्रायल में खिलाड़ी को अपने साथ स्कूल द्वारा जारी बोनाफाइड सर्टिफिकेट, आधार कार्ड तथा पिता की तरफ से बच्चे के उम्र और नाम का एफिडेविट देना होगा।

