Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

‘आरआरआर’ रिजेक्ट कर पछता रही हैं इसाबेल कैफ

 

Senayvani 21

 


14 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू करने वाली इसाबेल कैफ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की छोटी बहन हैं। वह कैटरीना की तरह खूबसूरत तो हैं ही लेकिन उनके मुकाबले कहीं ज्यादा बातूनी हैं। इसाबेल ने मुंबई आकर पहली बार एक कॉस्मेटिक ब्रांड की एड. में काम किया। 2014 में वह पहली बार कैनेडियाई फिल्म ‘डा कैबी’ में नजर आई थीं। उसके बाद वह रेमो डिसूजा के असिस्टेंट स्टैनली डिकोस्टा द्वारा निर्देशित डांसिंग बैकग्राउंड वाली ‘टाइम टू डांस’ (2021) में सूरज पंचोली के अपोजिट नजर आईं।

इसाबेल ने अपनी डेब्यू फिल्म के लिए जमकर मेहनत की लेकिन फिल्म नहीं चली और उनकी मेहनत बेकार चली गई। इस तरह देखा जाए तो उनका डेब्यू भी बहन कैटरीना की तरह साबित हुआ। कैटरीना को भी उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद काफी पापड़ बेलने पड़े थे। फिल्म ‘टाइम टू डांस’ (2021) की नाकामी के बाद इसाबेल को अपने पांव जमाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। यहां तक कि उनकी बहन भी उनके लिए कुछ खास नहीं कर पा रही हैं।

इस इंडस्ट्री के लिए इसाबेल, बेहद नई होने के बावजूद, वह कैटरीना की तरह काफी पेशेवर हैं। वह अच्छे से जानती हैं कि सामने वाला उनसे क्या चाहता है और वह हू ब हू वही सब कुछ देने की कोशिश करती हैं लेकिन मजबूरी यह है कि अच्छा काम करने के लिए, काम तो होना चाहिए। अक्षय कुमार के साथ दो म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ और ‘फिलहाल 2’ कर चुकी ईसाबेल इस वक्त कुछ और म्यूजिक वीडियो कर रही हैं|

लेकिन उनके पास फिल्में नहीं हैं। रिलीज के साथ शुरुआती 15 दिनों में ही 1000 करोड़ का बिजनेस करने वाली डायरेक्टर एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी ‘आरआरआर’ लगातार बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचा रही है।

रामचरन, जूनियरन एन टी आर अजय देवगन और आलिया भट्ट  स्टारर इस फिल्म में इसाबेल कैफ को एक विदेशी केरेक्टर निभाने के लिए आॅफर मिला था लेकिन उसे इसाबेल ने रिजेक्ट कर दिया। बाद में वह किरदार ओलिविया ने निभाया। पता नहीं कैटरीना और उनकी सबसे ज्यादा खबर खैरियत रखने वाले सलमान ने इसाबेल को उनके इस गलत फैसले पर क्यों नहीं टोका।

यदि टोका होता तो, शायद राजामौली जैसे मेकर की इस फिल्म के आॅफर को वह कभी इस तरह रिजेक्ट नहीं करती। कहा जाता है कि जिस वक्त इसाबेल को फिल्म का आॅफर मिला, उस वक्त जूनियर एनटीआर और उनके बीच कोई लव इंटरेस्ट नहीं था जिसे बाद में एड किया गया। इसाबेल का कहना है कि जो बाद में एड हुआ, यदि वह पहले से होता तो वह कभी इस आॅफर को रिजेक्ट नहीं करती।


janwani address 177

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img