Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

वाह! री पुलिस, घटना लूट की, मुकदमा चोरी में

  • जान से धमकी देकर स्कूटी सवार की लूटपाट
  • गंगानगर पुलिस ने किया तहरीर में खेल

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: पुलिस के कारनामे भी बड़े अजीब हैं। पुलिस लूट और डकैती की घटनाओं को छुपाने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। पहले तो रिपोर्ट दर्ज नहीं करती। जब दबाव पड़ता है तो लूट और डकैती की घटनाओं को चोरी में दर्ज कर इतिश्री कर देती है। ऐसा ही एक मामला रविवार की रात थाना गंगानगर में देखने को मिला है।

पुलिस ने लूटपाट की घटना को चोरी में दर्ज कर पीड़ित को थाने से टरका दिया। थाना क्षेत्र के ललसाना गांव में बदमाशों ने रविवार की रात लूट की तीसरी वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे सेल्समैन से स्कूटी, मोबाइल समेत नकदी लूट ली। कंट्रोल रूम का नंबर नहीं लगने पर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी एसएसपी को दी तो थाना पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

थाना क्षेत्र के ललसाना गांव निवासी अर्जुन पुत्र डालचंद सदर स्थित एक प्रतिष्ठित बुक डिपो पर सेल्समैन की नौकरी करता है। बीती रविवार की रात अर्जुन ललसाना-पल्लवपुरम फेज-1 संपर्क मार्ग से होते हुए घर लौट रहा था। इसी बीच गांव के बाहर ही 200 मीटर की दूरी पर खेत की चकरोड पर पहले से ही घात लगाए बैठे दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों ने अर्जुन को पिस्टल और चाकू दिखाकर उसकी स्कूटी समेत दो मोबाइल और करीब 450 रुपये की नकदी लूट ली। इस दौरान अर्जुन ने विरोध किया तो बदमाशों ने गला रेतने की धमकी देकर हवा में तमंचे लहराते हुए मौके से आसानी से फरार हो गए।

इसके बाद अर्जुन ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिस पर ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी देने का प्रयास किया तो नंबर नहीं लग सका। इसी बीच एक ग्रामीण ने मामले की जानकारी एसएसपी अजय साहनी को दे दी।

जिसके बाद थाना पुलिसकर्मी हरकत में आए और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और पीड़ित को थाने लेकर आ गए। पीड़ित ने बताया कि एक साल पूर्व उसने धनतेरस के दिन स्कूटी किस्तों पर खरीदी थी। वहीं, पुलिस ने पीड़ित पर दबाव बनाकर लूट के बजाय स्कूटी चोरी किए जाने की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को टरका दिया।

पहले भी हो चुकी है लूटपाट

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले बदमाशों ने उल्देपुर-ललसाना संपर्क मार्ग पर दोपहर के समय एक अन्य सेल्समैन से साढ़े चार हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। इसके कुछ दिनों बाद बदमाशों ने गांव के बाहर ही एक युवक से हजारों रुपये की नकदी लूट ली थी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। जिससे आएदिन क्षेत्र में लूट, चोरी और डकैती की घटना हो रही है। जिसकी लेकर क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति भारी रोष व्याप्त है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img