Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

हाथरस कांड के खिलाफ दिनभर प्रदर्शन

  • कमिश्नरी को रालोद ने घेरा, सीएम का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से धक्का-मुक्की

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रालोद नेता एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के खिलाफ पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया है। सोमवार को रालोद ने कमिश्नरी को घेर लिया तथा यहां पर धरना देकर बैठ गए। कमिश्नरी के गेट पर कार्यकर्ता चढ़ गए। सीएम का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस व रालोद नेताओं के बीच खूब भिड़त हुई। धक्का-मुक्की चली।

उधर, पुलिस ने सात रालोद नेताओं के खिलाफ सीएम का पुतला फूंकने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की सुबह 11 बजे रालोद कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व बसों में सवार होकर कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे तथा यहां पर डेरा लगाकर बैठ गए। दोपहर एक बजे तक यहां रालोद का पुलिस व भाजपा के खिलाफ धरना चला। इसके बाद सीएम का जैसे ही रालोद नेता पुतला फूंकने लगे, तभी टकराव पैदा हो गया।

पुलिस व रालोद नेताओं के बीच भिड़ंत हो गई। खूब धक्का-मुक्की हुई,जिसके बाद पुतले में आग लगते ही पुलिस ने पुतला छीन लिया। प्रदर्शन करन में चौधरी यशवीर सिंह, डा. राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, राममेहर गुर्जर, जिलाध्यक्ष राहुल देव आदि मौजूद रहे। आठ दिन के भीतर दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त नहीं करने पर रालोद बड़ा आंदोलन करेगी।

09

दिन में जाम, रात में मुकदमा दर्ज

रालोद नेता जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दोपहर में मोदीपुरम हाइवे पर जाम लगाकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में पल्लवपुरम पुलिस ने रालोद नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हाथरस में रालोद नेता जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रालोद नेताओं ने दोपहर में हाइवे पर पल्लवपुरम फेज वन के सामने जाम लगाकर हंगामा किया था। इस बीच विरोध के चलते रालोद नेताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया था।

पुतले को लेकर पुलिस और रालोद नेताओं में काफी छीना-झपटी भी हुई थी। जिसकी चपेट में थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही भी आ गए थे। देर रात थाना प्रभारी की ओर से जिलाध्यक्ष राहुल देव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पश्चिम अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी, गौरव जटौली को नामजद और 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ अज्ञात में पल्लवपुरम थाने पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही की ओर से दर्ज की गई है। पुलिस ने धारा 147, 148, 307, 353, 341, 188 में मुकदमा दर्ज किया है।

रालोद नेताओं ने हाइवे जाम कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, पुलिस ने छीना

एनएच-58 स्थित पल्लवपुरम फेज वन के कट पर राष्ट्रीय लोक दल के नेताओ ने हाथरस में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हाइवे पर जाम लगा दिया। जिला अध्यक्ष राहुल देव, क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा समेत सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली व गाड़ियों से हाइवे पर पहुंचे और हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं गाड़ी खड़ी करके जाम लगा दिया।

10

नेताओ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका गया। आग लगते थाना प्रभारी पल्लवपुरम ने जबरन पुतले को रालोद कार्यकर्ताओं से छीना गया। जिससे वहा हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस और रालोद कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। बाद में पुतला फूंकने के बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने हाइवे से जाम खोल दिया।

इस बीच आग की चपेट में थाना प्रभारी पल्लवपुरम दिग्विजय नाथ शाही भी आ गए। करीब 15 मिनट बाद रालोद नेताओं ने जाम को खोल दिया और नारेबाजी कर वहां से चले गए। हाइवे पर मौजूद पुलिस ने ट्रैफिक सुचारु कराया। थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही का कहना है कि जाम लगाने वाले लोकदल नेताओं के खिलाफ मुकदमा कायम किया जा रहा है। इस दौरान संजय चौधरी, गौरव जिटौली, राजकुमार सांगवान, सीपी सिंह, संजय चौधरी पनवाड़ी, कमलजीत गुर्जर, रणवीर दहिया, कुलदीप हुड्डा, पुष्पेंद्र जाखड़, संदीप चौधरी, संजना ठाकुर, रीना सैनी, आदि मौजूद रहे।

वाल्मीकि समाज ने निकाला पैदल मार्च

हाथरस कांड के खिलाफ लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। सोमवार को वाल्मीकि समाज इंसाफ दिलाने के जीमखाना मैदान में एकत्र हुआ तथा यहां से एक जुलूस के शक्ल में डीएम आॅफिस पहुंचा, जहां पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। जिमखाना मैदान से चलकर बच्चे पार्क चौराहा, शिव चौक, चरण सिंह पार्क कमिश्नर होते हुए डीएम कार्यालय पर जुलूस पहुंचा। जुलूस में उमड़ी भीड़ ने यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। जुलूस की अगुवाई विजेंद्र लोहैरे, सुंदरलाल भुरडा कर रहे थे। पूर्व मंत्री रामचंद्र वाल्मीकि, अर्जुन करोतिया, अरुण मचल, कैलाश चंदोला, रविंद्र बैरागी, प्रवीण महरौली, नंदू, जीनवाल वासु, बसौर, संदीप बेदाचार्य, कपिल, नितिन महरोल, दीपक मनोठिया, विनेश विद्यार्थी, ज्योति, सफाई नायक अनिल चिनॉय, अनुज गहलोत, संदीप, कुलदीप जैनवाल, करन महरौल, अनिल चावला, विनोद मेहरौल, राघव प्रसाद वाल्मीकि, चौधरी प्रमोद मिथुन, संजय चौटाला, रविंद्र वैद्य आदि शामिल थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img