Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

अधेड़ की गोली मारकर हत्या, सनसनी फैली

  • परिवार में छाया मातम, पुलिस कर रही मामले की जांच
  • घर के पास बाग में सोया हुआ था अधेड़, अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम

जनवाणी संवाददाता  |

बुढ़ाना: अपने घर के पास स्थित एक बाग में सो रहे अधेड़ की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का पता उस समय चला, जब अधेड़ की पत्नी सुबह उसे नाश्ता देने के लिए गयी। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI

 

बुढ़ाना थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा माजरा निवासी सतपाल कश्यप पुत्र नत्थू अपने घर के पास ही स्थित एक बाग में सोया करता था। इस बाग में आम के पेड़ लगाये हुए थे। रविवार की रात्रि सत्यपाल कश्यप सोने के लिए गया था। सोमवार की सुबह सत्यपाल की पत्नी अपने पति के लिए नाश्ता लेकर बाग में गयी, तो सत्यपाल की हालत देखकर उसके होश उड़ गये। सत्यपाल के सिर में गोली लगी हुई थी और वह मृत हालत में था।

WhatsApp Image 2022 05 09 at 11.29.07 AM

सत्यपाल की पत्नी की यह हालत देखकर चीखें निकल गयी, जिसे सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गये। सत्यपाल की मौत की सूचना गांव में फैल गयी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। घटना की सूचना मिलने पर बुढ़ाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गये और मामले की जांच की। पुलिस ने सत्यपाल के शव को कब्जे में ले लिया और उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

WhatsApp Image 2022 05 09 at 11.29.05 AM
सत्यपाल की हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सत्यपाल के सिर में गोली मारी गयी है। इस मामले में परिजनों द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गयी है। इस मामले में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बुढ़ाना पुलिस को अधेड़ की हत्या की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img