- पालिका के वाहनों में डीजल भरवाए जाने को नामित किए सभासद
जनवाणी संवाददाता |
शामली: नगर पालिका परिषद शामली की चेयरपर्सन अंजना बंसल ने पालिका के सफाई विभाग के पटलों पर कमेटी का गठन किया है जो निगरानी करेगी। नगर पालिका परिषद के सफाई विभाग के वाहनों जेसीबी, लोडर, पोपलेन, ट्रैक्टर, टैम्पो, फोगिंग मशीन आदि में डीजल/पेट्रोल भरवाए जाने के लिए सभासद सायरा बानो व मालिनी गर्ग को नामित किया है।
शनिवार की सुबह को कर्मचारी पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर पहुंचे जहां पर सभासद द्वारा पर्ची दी जानी थी। आरोप है कि सफाईकर्मी इस बात से नाराज हो गए और उन्होंने सभासद पतियों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली है।
वहीं सफाई कर्मियों द्वारा हंगामे की सूचना पर अन्य सभासद भी वहां पहुुंचे। वहीं सफाई निरीक्षक राखी यादव भी कुछ सफाईकर्मियों के साथ पहुंची। इस दौरान पेट्रोल पंप पर खूब नोकझोंक हुई। बाद में सफाई निरीक्षक के हस्ताक्षर पर कर्मचारी पर्ची लेकर डीजल भरकर चले गए थे।

