जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: ई-रिक्शा के लिए धामपुर में कोई स्टैंड निर्धारित नहीं होने से जहां मन करें वहीं ई-रिक्शा खड़ी कर सवारी बैठाने लगते हैं। मानक के अनुरूप चार सवारी बैठाना है, लेकिन इसका कहीं अनुपालन नहीं हो रहा है। आठ-आठ लोगों को बैठाकर फरार्टा भरते हैं। ई-रिक्शा माल वाहक की तरह प्रयोग नहीं करना है, लेकिन शहर में बेतरतीब ढंग से ओवरलोड घूमते रहते हैं।
कभी-कभी तो बड़े-बड़े पाइप, सरिया आदि लेकर भी आते-जाते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, वहीं प्रशासन की सख्ती हटते ही शहर में जाम ही नहीं, अतिक्रमण जहां था वही आ गया है और तो और अवैध टैक्सी स्टैण्ड भी पहले की तरह संचालित हो रहे हैं।

