जनवाणी संवाददाता |
ऊन: भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी 62 वर्ष को गत 2 जुलाई को हृदयाघात हुआ था। जिसके बाद परिजन उसे शामली के निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां पर कई दिनों तक भर्ती रहने के बाद गत रात्रि उनका निधन हो गया सत्येंद्र चौधरी समाज सेवा के साथ भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे।
वह भारतीय जनता पार्टी में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पद पर थे तथा नगर निकाय के चुनाव में भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार भी थे। सत्येंद्र चौधरी की अचानक मृत्यु से कस्बे व भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर समेत भाजपा के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कस्बावासी मौजूद रहे।

