जनवाणी संवाददाता |
हीमपुर: दीपाअध्यापक और छात्र के रिश्ते को कलंकित करते हुए थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा के एसपी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल तिगरी में कक्षा 12 की छात्रा को स्कूल के अध्यापक नरेंद्र कुमार द्वारा लगातार फोन पर परीक्षा में आए कम नंबर को बढ़ाने के लिए अशोभनीय भाषा बोलकर छात्रा को एकांत में अपने ट्यूबेल पर बुलाकर अनैतिक संबंध बनाने के लिए दवाब बनाता था।
जब इसकी सूचना छात्रा ने अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुधवार की सुबह अध्यापक को स्कूल में धर दबोच और जमकर हंगामा करते हुए आरोपित अध्यापक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

