Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

कैराना पालिका का 12 जनवरी को होगा कार्यकाल समाप्त

  • निकाय के कार्यकाल की गणना प्रथम बैठक से की जाएंगी

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: नगर पालिका परिषद कैराना का 5 साल का कार्यकाल आगामी 12 जनवरी को समाप्त हो जायेगा। निकाय के कार्यकाल की गणना निर्वाचन प्रतिनिधि के शपथ ग्रहण की तिथि के स्थान पर निकाय की प्रथम बैठक की तिथि से करने के शासन के आदेश हैं।

2017 में निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। जिसके बाद 12 दिसंबर 2017 को कैराना नगर पालिका के निर्वाचित अध्यक्ष हाजी अनवर हसन का शपथ ग्रहण आयोजित हुआ था। वहीं 12 जनवरी 2017 को पालिका की प्रथम बैठक आयोजित हुई थी। पालिका के 5 साल के कार्यकाल की समाप्ति आगामी 12 दिसंबर को ही मानी जा रहीं थी। लेकिन शासन के निर्देश हैं कि निकायों के कार्यकाल की गणना शपथ ग्रहण के लिए आयोजित हुई बैठक निकाय के प्रथम बैठक नहीं मानी जाएगी। बल्कि निकायों का कार्यकाल निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के उपरांत निकाय की प्रथम बैठक की तिथि से निर्धारित किया जाएगा।

निकायों के कार्यकाल की गणना निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की तिथि के स्थान पर निकाय की प्रथम बैठक की तिथि से की जाएंगी। नगर निगम, नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में अध्यक्ष व अन्य का कार्यभार प्रशासक द्वारा निकाय की प्रथम बैठक की तिथि से 5 वर्ष की तिथि के उपरांत ग्रहण किया जाएगा। जिस कारण आगामी 12 जनवरी को ही कैराना नगर पालिका के अध्यक्ष हाजी अनवर हसन का कार्यकाल समाप्त होगा। जिसके बाद ही किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा पालिका का कार्यभार ग्रहण किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img