Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

सरधना में लहराया 101 फीट का विशाल तिरंगा

  • नगर पालिका ने कालंद रोड पर लगवाया विशाल तिरंगा

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: नगर पालिका द्वारा सरधना में 101 फीट का विशाल तिरंगा लगवाया गया है। झंडा लगने के बाद आसमान में विशाल तिरंगा लहराया तो नजारा देखते ही बन रहा था। इसी के साथ पालिका द्वारा यहां सेल्फी प्वाइंट भी बनवाया जा रहा है। ऐतिहासिक चर्च से कुछ ही दूरी पर यह विशाल तिरंगा पालिका ने लगवाया है।

सरधना ऐतिहासिक नगरी होने के कारण अपनी अलग पहचान रखती है। सरधना का ऐतिहासिक चर्च और बेगम समरु का इतिहास कस्बे को अलग पहचान दिलाता है। अब सरधना की खूबसूरती में एक ओर चांद लग गया है। नगर पालिका द्वारा कस्बे में 101 फीट का विशाल तिरंगा लगवाया गया है। चर्च से कुछ ही दूरी पर स्थित संत चार्ल्स इंटर कॉलेज, जो कभी बेगम समरू का महल हुआ करता था।

इस कॉलेज के सामने ही नगर पालिका ने तिरंगा लगवाने का काम किया है। झंडा लगने के बाद आसमान में विशाल तिरंगा लहराया तो नजारा देखते ही बन रहा था। इसी के साथ पालिका यहां सेल्फी प्वाइंट भी बनवा रही है। जो जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। इस संबंध में चेयरपर्सन सबीला अंसारी का कहना है कि हमारी कोशिश है कि कस्बे को सुंदर बनाया जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img