- अध्यक्ष समेत चार पदों होगा आमने-सामने चुनाव
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव चुनाव के लिए अध्यक्ष समेत चार पदों पर आमने-सामने कड़ा मुकाबला होगा। अध्यक्ष, महासचि, उपाध्यक्ष और समेत विभिन्न पदों के लिए शनिवार को जिला बार भवन में प्रात: 10:00 बजे मतदान प्रारंभ हो जाएगा
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चंद्रभान सिंह एडवोकेट व विजेंद्र कुमार एडवोकेट तथा महासचिव पद के लिए जगदेव सिंह एडवोकेट व सतेन्द्र शर्मा एडवोकेट, सहसचिव प्रशासन पद के लिए प्रदीप कुमार चौहान एडवोकेट व कृष्ण दत्त शर्मा एडवोकेट, सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए विपिन सैनी एडवोकेट व सत्यपाल सिंह कश्यप एडवोकेट के बीच आमने-सामने का मुकाबला होगा। जबकि उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक के लिए महेंद्र सैनी एडवोकेट, मुकेश कुमार एडवोकेट व राकेश पाल एडवोकेट के बीच दो पदों के लिए मुकाबला होगा।
एल्डर कमेटी चेयरमैन / सदस्यों ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी मत पत्र व बूथ की तैयारी कर ली गई है। शनिवार को मतदान प्रात: 10:00 बजे शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक होगा। शनिवार को कोई भी अधिवक्ता सीट पर काम करता नजर नहीं आया। सभी अधिवक्ता वोटर अधिवक्ताओं से वोट मांगने में व्यस्त रहे। सभी विजयी उम्मीदवारों की घोषणा दोपहर 3:00 बजे मतगणना शुरू होने के बाद कर दी जाएगी।

