Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

अस्पताल में स्टाफ-सुविधाओं को पूरा कर मरीजों को उपचार दें

  • डीएम ने किया बाबरी पीएचसी का औचक निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बाबरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। डीएम ने अस्पताल में स्टाफ व सुविधाओं को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबरी का निरीक्षण किया। डीएम ने अस्पताल पर व्यवस्थाओं को देखा तथा औषधि कक्ष व पैथोलॉजी लेब आदि का निरीक्षण किया सुविधाएं के बारे में जानकारी की। स्टाफ की उपस्थिति के संबंध में की गई जिसमें फार्मासिस्ट छुट्टी पर पाया गया मौके पर एक चिकित्सक और वार्ड बॉय उपलब्ध मिले।

बिल्डिंग की स्थिति ठीक ना मिलने तथा परिसर में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के चलते डीएम ने कड़ी फटकार लगाई एवं जो भी जरूरी कार्य होने हैं उसके लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए। केंद्र पर जो भी कार्य और स्टाफ की कमी है उसको पूरा कराते हुए पीएचसी को सुचारू रूप से चलाए जाने के निर्देश दिए गए। वहीं डीएम ने गांव के बीच में ट्रस्ट द्वारा संचालित एसएसडीएम राजकीय महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। जहां पर एएनएम द्वारा बताया गया कि यहां पर कई ग्रामों की महिलाओं की डिलीवरी होती है, वैक्सीनेशन और चेकअप आदि की भी व्यवस्था है।

डीएम जसजीत कौर ने कहा कि यहां पर ऐसी व्यवस्था हो जोकि यह हॉस्पिटल गांव के बीच में है यदि यह सरकार को डोनेट हो जाता है तो यहां पर स्टाफ की उपलब्धता होगी ताकि व्यवस्था दुरुस्त हो इसको लेकर विचार किया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक थानाभवन नवनीत बेदी मौजूद रहे। डीएम ने बाबरी में अमृत सरोवर और गौशाला का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम के साथ डिप्टी कलेक्टर प्रतिक्षा सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. यशवंत सिंह, खंड विकास अधिकारी थानाभवन, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img