- साधु वेश वस्त्रों मांगलिक चिह्न बना केसर रस्म आयोजित
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: दीक्षा लेने के दौरान बाल ब्रह्मचारिणी मुमुक्षु बहन कुमारी पारूल जैन द्वारा पहने जाने वाले साधु वेश पर केसर से मांगलिक चिह्न को अंकित कर केसर रस्म का रविवार को आयोजन किया गया।
रविवार को कार्यक्रम का आयोजन जैन स्थानक के सुधर्मा सभागार में किया गया। श्रद्धालुओं ने केसर की वर्षा के मध्य दीक्षार्थी के जयकार लगाए।
22 फरवरी को कांधला निवासी बाल ब्रह्मचारिणी मुमुक्षु बहन कुमारी पारूल जैन की जैन भगवती दीक्षा अरिहंतमार्गी पूज्य आचार्य प्रवर ज्ञानचंद जी महाराज के सानिध्यय में साध्वी प्रमुखा ललिता जी महाराज के निश्रा में यमुनानगर हरियाणा में होने जा रही है।

जैन भगवती दीक्षा से पूर्व नगर के जैन स्थानक के सुधर्मा सभागार में दीक्षार्थी बहन के टीका व केसर रस्म का आयोजन किया गया।
केसर रस्म के दौरान दीक्षार्थी के आगामी भविष्य गति जीवन की अनुमोदना के कार्यक्रमों में शामिल होकर आम जनसाधारण अपने श्रद्धा एवं आस्था के भाव प्रकट करते हैं।
इसका धार्मिक जगत में भी अत्यंत महत्व है। यह कार्य अत्यंत दुष्कर श्रेणी का है, जो केवल महामानव ही कर सकते हैं। केसर रस्म का सहयोग संयोजन मोनिका जैन द्वारा उनकी सहयोगी अनुराधा जैन इत्यादि के द्वारा किया। इस दौरान पवन जैन द्वारा दीक्षार्थी बहन पारूल जैन को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
श्रद्धालुओं ने अपने वस्त्रों पर दीक्षार्थी बंधु के हाथों से केसर लगवा लगाया। दीक्षार्थी की वीर माता उषा जैन, पिता अनिल जैन ने अपने परिवार सहित केसर के चिह्न श्वेत वस्त्रों पर अंकित किए।
इस मौके पर मंयक जैन, नवनीत जैन, वरूण जैन, अजय जैन, विकास जैन, अमित राय जैन, रजत जैन, धनेन्द्र जैन, ब्रिजेश जैन, इत्यादि श्रद्धालु मौजूद रहे।

