- परिजनों ने दूल्हे के पिता को बंधक बनाया, पुलिस ने हिरासत में लिया
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: कांधला देहात नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियों की रविवार को कस्बे में कैराना व बागपत क्षेत्र से बारात आई हुई थी। दोनों पक्षों में खुशी का माहौल था तथा नाच गाना चल रहा था। इसी दौरान कैराना क्षेत्र से आए दूल्हे बिलाल ने दहेज में कार की मांग कर दी।
दूल्हे की मांग पर दुल्हन पक्ष हक्का बक्का रह गया। दूल्हे पक्ष और उसके परिजनों की काफी मान मनौवव्ल की, लेकिन दूल्हा नहीं माना तथा निकाह बीच में ही छोड़कर उठ कर चला गया। इससे गुस्साएं दुल्हन पक्ष ने बिलाल के पिता मकबूल को बंधक बना लिया।
दूल्हे की हरकत के बाद वहां हंगामा हो गया तथा सभी बाराती वहां से चुपचाप एक-एक करने निकलने लगे। इस दौरान यासीन ने बागपत से आई बारात को विदा कर दिया। वहीं लड़की के परिजनों ने दूल्हे के पिता को बंधक लिया। वहीं हंगामें की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जानकारी करने के बाद दुल्हन पक्ष को समझा बुझाकर मकबूल को अपने साथ लेकर थाने पहुंची। वहीं दुल्हन पक्ष बिलाल पक्ष पर कार्रवाई कराने की मांग कर रहा है। देर रात तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी जा सकी थी।

