जनवाणी संवाददाता |
शामली: रविवार को लायंस क्लब के तत्वावधान में 20वां नि:शुल्क अंधत्व निवारण आई आपरेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 160 मरीजों की जांच कर 67 मरीजों को आप्रेशन के लिए चयनित किया गया।
रविवार को शहर के लाला गंगा शरण लायंस आई हॉस्पिटल पर लायंस क्लब द्वारा आयोजित कैंप में 160 लोगों की ओपीडी हुई। जिसमें 135 मरीजों के बीपी की जांच हुई। 110 मरीजों के शुगर की जांच हुई व मोतियाबिंद की शिकायत पाए गए 67 मरीजों को बस द्वारा आपरेशन हेतु गाजियाबाद हॉस्पिटल भेजा गया।
कैम्प स्व सुख माल चंद जैन की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी मंजू जैन व उनके सुपुत्र शिशिर जैन व कपिल जैन की तरफ से लगाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल कच्छल, नवीन जैन, अमित जैन, मोहनलाल गुप्ता,अशोक गर्ग, डा. अशोक सिंघल, मनोज शर्मा, विनोद शर्मा, अंशुल भारद्वाज, नितिन कुमार, रणधीर, खुशीराम अरोरा, सागर, कमल जैन आदि मौजूद रहे।

