- उज्जेन से आए कलाकारों ने किया महाकाल का श्रृंगार
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शामली शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर महाशिवरात्रि पर्व पर देर शाम श्री महाकाल मित्र मंडल शामली द्वारा बाबा महाकालेश्वर संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी विजय कौशिक व मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरूआत मेरठ से आए भजन गायक विजय कुमार ने आओ अंगना में पधारे गणेशजी, पधारों मेरे अंगना में गणेशजी, राधा नाम की लगाई फुलवारी पत्ता-पत्ता श्याम बोलता, सुनाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद हापुड से आई प्रसिद्ध भजन गायिका यशिका शर्मा ने भोले को कैसे न मनाऊ रे, मेरा भोला न माने, नीलकंठ पर चढके पीगा एक बाल्टी भांग, भोले की बारात चली सज-धज कर सुनकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके बाद मेरठ से आए दीपेश कोहली ने तेरे चलाए से चलाए नैया गरीब, तुमने बदल दी रेखा नसीब की, हमें चिंता नहीं किसी बात की, जय हो महाकाल की, जय हो भोलेनाथ की, सुनाया। किस्मत के बदलने में क्यों देर मेरे बाबा, चरणों में उज्जैन बुला लीजिए मेरे बाबा।
इसके बाद देहरादून से मनोज मयूर आर्ट ग्रुप द्वारा शिव तांडव, भोले का विवाह और भोले की बारात की सुंदर झांकी पेश की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल ने शिव पार्वती विवाह में कन्यादान किया। इसके अलावा कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर अरविंद संगल, अमरीश वर्मा, अरविन्द दृष्टा, हरबीर मलिक, पुनीत द्विवेदी, सुखचैन वालिया, संजीव वर्मा, आकाश वर्मा, अमन वर्मा, विशाल वर्मा, गौरव वर्मा, सौरभ वर्मा, विवेक प्रेमी, रोबिन गर्ग, सार्थक गर्ग, सचिन वर्मा, शंकर शर्मा एडवोकेट, संजय वर्मा, निशांत शर्मा, सन्नी सैनी आदि सहित भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उज्जैन से आए श्री भस्मरमैया भक्त मंडल के कलाकारों ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया।

