जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: कांग्रेस पार्टी ने ऑल इंडिया कांग्रेस कार्यसमिति सदस्यों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में यूपी से 170 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यसमिति में जगह मिली है।
सोमवार को देर शाम जारी हुई इस सूची में एक तरफ जहां सोनिया, राहुल एवं प्रमोद सरीखे बड़े नेताओं का नाम इस सूची में मौजूद है। इसके साथ ही कई नए पुराने चेहरों को भी फिर से जगह मिली है। जिनमें जोन अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पीएल पुनिया, नकुल दुबे, मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडे, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी, लल्लन कुमार, अजय राय, राजेश मिश्र, पार्षद ममता चौधरी व मुकेश चौहान सरीखे कई स्थानीय नेता भी शामिल किए गए हैं।
बता दें कि अशोक सिंह एआईसीसी के लगातार 20 साल से मेंबर है। 2024 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी प्रदेश के विभिन्न जनपदों में इलाकों से लगभग सभी बड़े नेताओं को एआईसीसी मेंबर बनाकर नई जिम्मेदारी देना चाहती है। इसी क्रम में इन सभी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

