Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

फीका पड़ा होली का रंग

  • घरेलू गैस सिलेंडर हुआ 50 रुपये महंगा
  • आठ माह बाद की गई दामों में बढ़ोतरी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सरकारी तेल कंपनियों ने आठ महीने बाद ठीक होली से पहले रसोई गैस के दाम बढ़ाकर ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के साथ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बड़ा इजाफा कर दिया है। नई दरें बुधवार से ही लागू हो गई है।

बता दें कि होली का त्योहार आने से ठीक पहले रसोई गैस सिलेंडर ने महंगाई की आग भड़का दी है। बुधवार सुबह अचानक से रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए। गैस सिलेंडर के दाम अब 1103 रुपये हो गए हैं, जबकि अब तक गैस सिलेंडर 1053 का मिल रहा था।

इससे पहले छह जुलाई 2022 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। वहीं, 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए हैं। इस संबंध में जब महिलाओें से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बजट में तो कोई छूट दी ही नहीं थी अब गैस के दाम और बढ़ा दिए है। ऐसे में तो रसोई चलाना आए दिन भारी होता जा रहा है।

19 2

अलका का कहना है कि महंगाई कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। गैस के दामों में हम तो कमी होने की उम्मीद लगाकर बैठे थे, लेकिन यह तो और बढ़ा दिए गए। ऐसे में घर का बजट बनाना भारी हो रहा है।
योगिता का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आम आदमी की पहुंच के अनुरूप होने चाहिए। इससे रसोई की नहीं पूरे परिवार का बजट बिगड़ जाता है।

रेखा सिंह का कहना है कि रेस्टोरेंट में ग्राहकों की आवक बढ़ी है, लेकिन लोगों का खर्च भी बढ़ा है। सिलेंडर के दाम घटाकर सरकार को लोगों को राहत देनी थी न कि दाम बढ़ाने थे।

रीना सिंघल का कहना है कि एक साथ 50 रुपये बढ़ने से रसोई को झटका लगा है। गैस के दाम बढ़ने से सबसे पहले रसाई के बजट पर प्रभाव पड़ता है। सरकार को महंगाई कम करने पर विचार करना होगा।

नम्रता का कहना है कि पहले ही लोगों को घर का बजट सही करने में काफी मेहनत करनी पड़ रही थी अब गैस के दाम और बढ़ा दिए गए हैं। बजट में भी कोई सहूलियत लोगों को नहीं दी गई। आम आदमी को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि पर सपाइयों का प्रदर्शन

बुधवार को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 50 और 350 रुपये की वृद्धि करने का सपाइयों ने विरोध किया। समाजवादी पार्टी के नेता बच्चा पार्क पर इकट्ठा हुए और अपने हाथों पर काले रंग की पट्टियां बांधकर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा नेता शैंकी वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने होली और दिवाली के त्योहार पर गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाने की बात कही थी,

लेकिन होली के त्योहार पर जनता को महंगा सिलेंडर देकर यह सरकार धोखा देने का काम कर रही है। साथ ही जीतू नागपाल ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि 350 रुपये कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाये जाने पर कैसे होटल व्यवसायी अपना व्यापार चला पाएंगे? इससे होली के सीजन के समय महंगाई और आमजन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ेगा। सपा नेताओं ने कहा कि नरेन्द्र मोदी है तो मुमकिन है

नारे को अब मोदी हैं तो महंगाई है। कर देना चाहिये। सभी ने महंगाई पर भाजपा सरकार का जमकर विरोध किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वाले सपा नेताओं में जीतू नागपात, हरप्रीत सिंह आहुजा, आस मोहम्मद, ओम प्रकाश खटीक, साकिब सईद, अशोक तकसलिया, निसार, शकील, शादाब, शोएब विपिन रजबन प्रतीक सेठी सिद्धांत जाटव आदि मौजूद रहे।

घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन

रसोई एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने विरोध दर्ज कराया। गैर सिलेंडर को प्रतीकात्मक फांसी देते हुए अपना अनोखा विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेता सरदार परविन्द्र सिंह ईशु के नेत्त्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने थापर नगर में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

20 2

इस दौरान प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि 2014 के बाद से महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि गैस के दाम सीधे सीधे दो-चार रुपए नहीं बल्कि 50 रुपए बढ़ा दिए जाते हैं। प्रर्दशनकारियों में जयकरण भूटानी, प्रतीक सेठी, ओम प्रकाश यादव, कुंवर सिंह, अर्जुन पहलवान, विकास यादव, राजू शर्मा, संदीप कुमार, मन्नी व भगत सिंह आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...
spot_imgspot_img