Home Uttar Pradesh News Bijnor खनन के डम्फर से टूटा विद्युत खंभा, हादसा टला

खनन के डम्फर से टूटा विद्युत खंभा, हादसा टला

0
खनन के डम्फर से टूटा विद्युत खंभा, हादसा टला
  • ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत सप्लाई बंद होने की वजह से टला बडा हादसा

जनवाणी संवाददाता |

भूतपुरी: गांव शाहपुर जमाल में स्थित सडंक किनारे विद्युत खंभी पर खनन के डंफर टकराने से विद्युत का खंभा टूटकर रास्ते में गिर गया। गनीमत रही कि उस समय विद्युत सप्लाई बंद थी, जिस वजह से बड़ा हादसा टल गया।

खनन के डंफर टकराने से मंगलवार को एक विद्युत खंभा टूटकर रास्ते में गिर गया। जिसकी चपेट में आने से राहगीर बाल बाल बच गए। गांव निवासी महिपाल सिंह, शिवकुमार, कुलमणि सिंह, इंदर सिंह, योगेश कुमार, परवेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह आदि ने बताया कि गांव मे खनन के डंफर से मोसमपुर मार्ग पर महिपाल सिंह के घर के निकट सड़क किनारे खड़ा विद्युत खंभा डंफर की चपेट में आ गया।

जिससे खंभा बीच से टूट गया और विद्युत लाइन बीच सड़क पर आ गिरी। जिसकी चपेट में आने से ग्रामीण बाल बाल बच गए, गनीमत रही उस समय बिजली आपूर्ति चालू नही थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों की सूचना पर विधुत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शट डाउन लेकर विद्युत आपूर्ति चालू कराई।