Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

नामांकन स्थल पर हुई बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे भी लगे

  • नगर निकाय चुनाव को लेकर डीएम ने ली कानून एवं शांति व्यवस्था की बैठक
  • सभी एसओ को दिए नियमित फुट पेट्रोलिंग और बूथ निरीक्षण के आदेश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निकाय चुनाव नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो गया है। अलग-अलग जगह पर नामांकन प्रक्रिया होंगी। इसके लिए मजबूत बैरिकेडिंग की जा रही है। यही नहीं, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं, जो तमाम गतिविधियां कैमरों में कैद रहेगी। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में कानून एवं शांति व्यवस्था की बैठक आहुत की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन स्थल व आसपास बैरिकेडिंग कराने तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था को दुरुस्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एसडीएम व सीओ को निर्देशित किया कि जिला बदर कार्रवाई के संबंध में तीन दिन में रिपोर्ट प्रेषित करें।

16 16

अति संवेदनशील मतदान स्थलों पर वेबकास्टिंग तथा अन्य मतदान स्थलों पर वीडियोग्राफी के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी एसओ को नियमित फुट पेट्रोलिंग तथा बूथ निरीक्षण के निर्देश दिए। बैठक में डीएम नर बताया कि नगर निगम महापौर एवं पार्षदों के नामांकन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट परिसर के कक्षों में एवं नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य के नामांकन की प्रक्रिया संबंधित तहसील परिसर में होगी।

एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन स्थल के प्रवेश द्वार पर डिस्पले बोर्ड पर वार्ड, कमरा नंबर आदि की जानकारी उपलब्ध होगी। बताया कि कमिश्नरी चौराहे तथा अम्बेडकर चौराहे पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम मेरठ क्षेत्र महापौर एवं पार्षद पद की मतगणना कताई मिल परतापुर, तहसील मेरठ की नगर पंचायत खरखौदा एवं सिवालखास की मतगणना तहसील सदर कम्पाउंड, तहसील सरधना की नगर पालिका परिषद सरधना एवं नगर पंचायत लावड़, दौराला, हर्रा, खिवाई, करनावल की मतगणना सेंट चार्ल्स इंटर कालेज सरधना तथा तहसील मवाना की नगर पालिका परिषद मवाना एवं नगर पंचायत किठौर, शाहजहांपुर, परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर, फलावदा, बहसूमा की मतगणना कृषक इंटर कालेज मवाना में की जाएगी।

इस अवसर पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीडीओ शशांक चौधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, एसपी सिटी पीयूष कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जागृति अवस्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निकाय चुनाव पर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश

नगर निगम निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद एसएसपी ने जिले के सभी थानेदारों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने और उन पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा लाइसेंसधारकों को भी उनके असलाह शीघ्र जमा करवाने के लिए कहा गया है। नगर निगम निकाय के चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों के असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने व प्रभारी 107 116 की कार्रवाई करने के लिए कहा है।

17 14

चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी हिंसा न हो इसके लिए सभी लाइसेंस धारकों को उनके असलाह जमा करने के लिए कहा गया है। एसएसपी के आदेश के बाद सभी थानेदारों ने अपने अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की सूची बनाकर उन पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं लाइसेंसधारकों को भी शीघ्र ही असलाहों को जमा करने के लिए पुलिस ने निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img