Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

कलर ड्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच बने आर्यन

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंडर 12 कलर ड्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में एसबीबीएसी टीम व स्ट्राइकर क्रिकेट एकेडमी देवबंद के बीच मैच खेला गया। देवबंद की टीम 24 रनों से यह मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आर्यन को दिया गया।

12 6

अंडर 12 कलर ड्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह व सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। मेयर डॉक्टर अजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आज के मैच का शुभारंभ किया।

एसबीबीए टीम सी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाए। पुष्कर ने 36, धारिया ने 27 व नैतिक और शिवा ने 22 रन बनाए। देवबंद की और से तेजस ने 2 व लक्ष्य और आयुष ने 1–1 विकेट लिया।

11 5

171 रनो का पीछा करने उतरी देवबंद की टीम 18.5 ओवर में 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और एसबीबीए टीम सी ने मैच 24 रनो से जीत लिया। देवबंद टीम की और से रोहन व आयुष ने 24–24 रन बनाए। एसबीबीए टीम C की और से कार्तिक रसवंत ने 4 और आर्यन सिंघल ने 3 विकेट लिए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच आर्यन को चुना गया।

13 8

टूर्नामेंट आयोजन में सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, सत्यम शर्मा, पुण्य गर्ग, राजकुमार राजू, सैयद मशकूर, पाली कालरा, परविंदर सिंह, राजीव गोयल (टप्पू), रणधीर कपूर, भावना तोमर, विनय कुमार, सचिन सैनी, प्रिंस पटेल, अर्जुन चौहान, अर्जुन सिंह, राजशेखर, रवीश राठी, शोएब, मुजीब आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img