Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

लखनऊ में भी साथ रही नाबालिग और भाजपा नेता

  • सीडीआर में खुल रहे रहस्य, भाजपाई बैकफुट पर
  • आधा दर्जन भाजपा नेता दोनों आरोपियों के मामले को लेकर मिले थे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यौन उत्पीड़न के मामले में भाजपा नेता संजीव सिक्का और अरविन्द मारवाड़ी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पुलिस के पास मोबाइल फोन की जो सीडीआर मिली हैं, उसमें नाबालिग लड़की मेरठ से लेकर लखनऊ तक भाजपा नेताओं के साथ-साथ रही हैं।

03 5

भाजपा नेताओं की गर्दन पूरी तरह से फंस गई हैं, लेकिन फिलहाल पार्टी ने दोनों भाजपाइयों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की हैं। इस पूरे प्रकरण से भाजपा की खासी किरकिरी हो गई हैं। इस तरह की घटना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि भी धूमिल हो रही हैं। पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी नहीं की जा रही हैं।

नाबालिग लड़की के द्वारा जिन दो भाजपा नेताओं के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है, उन नेताओं के प्रकरण को लेकर आधा दर्जन भाजपा नेताओं ने एक पुलिस अधिकारी से मुलाकात की और निष्पक्षता से जांच कराने की मांग की। सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने जब भाजपा नेताओं को संजीव सिक्का की सीडीआर दिखाई तो पैरवी करने गए भाजपा नेता बैकफुट पर लौट गए।

02 4

क्योंकि संजीव सिक्का के साथ-साथ नाबालिग लड़की की मौजूदगी ने सभी को हिलाकर रख दिया। पाक्सो एक्ट के मुकदमे में फंसे भाजपा नेताओं अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजीव सिक्का के प्रकरण को लेकर आधा दर्जन से अधिक असरदार भाजपा नेता एक पुलिस अधिकारी से मिले और कहा कि पुलिस निष्पक्षता से जांच करें और हर पहलू को देखे। नेताओं ने यह भी कहा कि रंजिशन भी फंसाया जा सकता है।

एक भाजपा नेता ने जब कहा कि पुलिस को सीडीआर भी देखनी चाहिये, तभी पुलिस अधिकारी ने सीडीआर सामने रख दी। बताया जा रहा है कि सीडीआर देखकर भाजपा नेताओं के होश उड़ गए और बैकफुट पर आ गए। सूत्रों ने बताया कि पीड़िता और सिक्का की लोकेशन लखनऊ में मिली है। इसी कारण से भाजपा नेता औपचारिकता निभाने के बाद वापस लौट गए।

01 5

दरअसल, भाजपा जैसी अनुशासित और कैडर बेस्ड पार्टी में सैक्स स्कैंडल को लेकर शीर्ष नेतृत्व कभी हलके मूड में काम नहीं करता है। इस कारण भी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का नाम पाक्सो से जुड़ जाने के बाद पुलिस गिरफ्तारी से पहले हर साक्ष्य को एकत्र करने में लगी हुई है।

भूपेन्द्र चौधरी ने यौन उत्पीड़न के मामले में मांगी रिपोर्ट

यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे दो भाजपा नेताओं की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने ली हैं। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल इस प्रकरण में हर रोज प्रदेश अध्यक्ष को अपडेट दे रहे हैं। क्योंकि विपक्ष ने भी ये मुद्दा उठाना शुरू कर दिया हैं, जिसके बाद विपक्ष पूरे प्रकरण को तूल दे रहा हैं। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही हैं। दरअसल, एक नाबालिग ने दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री संजीव सिक्का और भाजपा महानगर महामंत्री अरविन्द मारवाड़ी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हैं।

04 3

पीड़िता के 164 के बयान भी अदालत में दर्ज हो चुके हैं। इसमें दोनों भाजपाइयों के खिलाफ नाबालिग ने बयान दिये हैं, जिसके आधार पर ही ये पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। उधर, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल का कहना है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को इसकी रिपोर्ट भेज दी हैं तथा हर रोज इसमें अपडेट कराया जा रहा है।

है पाक्सो के आरोपी, फिर भी पूरी सुरक्षा

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव सिक्का पाक्सो एक्ट के आरोपी हैं। उनके खिलाफ नाबालिग लड़की ने 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराये हैं, फिर भी पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने उनको सुरक्षा मुहैया करा रखी हैं। सीडीआर में भी स्पष्ट हो गया है कि नाबालिग भाजपा नेताओं के साथ-साथ लोकेशन रही थी,

लेकिन इसके बाद भी संजीव सिक्का को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जा रही हैं। एक्सकार्ट भी उन्हें दी जा रही हैं। पाक्सो एक्ट के आरोपी होने के बाद ये तमाम सुविधाएं क्यों उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस तरह से तो संजीव सिक्का सरकारी मशीनरी का ही दुरुपयोग कर रहे हैं।

आरोपी वकील का लैपटाप और सीपीयू सर्विलांस के पास

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी एडवोकेट रमेश चंद गुप्ता के आफिस से बरामद लैपटाप और सीपीयू को सर्विलांस सेल में भेज दिया गया है। जहां से उसको निवाड़ी स्थित फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। वहीं, दोनों भाजपा नेताओं अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजीव सिक्का की सीडीआर पुलिस खंगाल रही है। वहीं, पुलिस की टीम एक बार फिर से आरोपी वकील के घर गई, लेकिन वकील फरार बताये जा रहे हैं।

नाबालिग लड़की ने एडवोकेट रमेश चंद गुप्ता, अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी और संजीव सिक्का के खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से तीनों आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस को एडवोकेट रमेश चंद की आखिरी लोकेशन हरिद्वार के पास मिली थी। इसके बाद से उनका नंबर बंद आ रहा है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी वकील के लैपटाप और सीपीयू की जांच के बाद पता चलेगा कि इनमें आपत्तिजनक क्या है।

वहीं, दूसरी ओर पुलिस उन वायरल आडियो की जांच कराएगी। जिसमें कहा जा रहा है कि आरोपी वकील रमेश चंद गुप्ता की पीड़िता के भाई के साथ पैसों के लेन-देन का विवाद था। जिसमें 15 लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक का जिक्र किया गया है। सोशल मीडिया पर आडियो वायरल होने के बाद पुलिस इनका संज्ञान ले रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जा रही है

और पीड़िता की तरफ से दोनों भाजपा नेताओं के खिलाफ मजबूत साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि सीडीआर का अध्ययन किया जा रहा है और आरोपियों और पीड़िता की लोकेशन मैच करते ही कार्रवाई होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img