Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

फरार बरेली जेल का बंदी गाजियाबाद से गिरफ्तार

  • सोमवार को मेडिकल कालेज से सुबह हुआ था फरार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ से बरेली से इलाज के लिए लाया गया कैदी पांच पुलिसवालों को चकमा देकर फरार हो गया था। विभागीय कार्रवाई में पांचों पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए थे। मेरठ पुलिस ने भगोड़े कैदी काले खां उर्फ तौफीक को गाजियाबाद से दबोच लिया है। काले खां हत्या के केस में भी आरोपी है। फिलहाल मेडिकल थाने में भगोड़े कैदी काले खां सहित पांचों पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

लीवर और फेफड़े का मरीज है काले खां

बरेली जेल में बंद काले खां उर्फ तौफीक लीवर और फेफड़े के संक्रमण का मरीज है। बरेली जेल में उसका इलाज चल रहा था। लेकिन, हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए मेरठ रेफर किया था। बरेली पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी बंदी को मेरठ इलाज के लिए लाए थे। पहले पीएल शर्मा जिला अस्पताल ले गए थे। वहां भी मरीज की हालत ठीक नहीं हुई तो डॉक्टरों ने उसे एलएलआरएम में रेफर कर दिया। जहां कैदी का इलाज चल रहा था। यहीं से कैदी फरार होने में कामयाब हो गया था।

पुलिसवालों की नाकामी सीसीटीवी में कैद

तभी 11 सितंबर को सुबह 3.26 बजे काले खां पुलिस को चकमा देकर खिड़की का कांच तोड़कर अस्पताल से भाग गया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी में भी कैदी भागता हुआ दिख रहा था। पुलिसवालों की जब आंख खुली तो कैदी को गायब देख हड़कंप मच गया। मिलकर कैदी को खोजते रहे,

लेकिन वो नहीं मिला। काफी देर तक साथ आए पुलिसवाले अपनी नाकामी उजागर होने के डर से मामले को छिपाए बैठे रहे। देर शाम उन्होंने मेरठ मेडिकल थाना पुलिस को बताया कि कैदी मेडिकल अस्पताल से भाग गया है। इसके बाद मेडिकल थाना पुलिस ने कैदी को खोजा, लेकिन वो नहीं मिला।

गाजियाबाद में घूमते मिला फरार कैदी

बन्दी काले खां उर्फ तौफिक पुत्र आबिद खां निवासी फूटा दरवाजा कस्बा व थाना आवंला जनपद बरेली का रहने वाला है। इस पूरे मामले में मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद लगातार मेडिकल थाना पुलिस कैदी को खोज रही थी। 13 सिंतबर को टीम कैदी काले खां को लालकुआं पुल के नीचे दादरी रोड थाना बेवसिटी कमिश्नरी गाजियाबाद से पकड़कर लाई है।

जिला कारागार में कैदी की मौत से मचा हड़कंप

जिला कारागार में बंद एक कैदी की मौत हो गई है। बताया गया है कि कैदी बाथरूम गया था जहां गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में कैदी को डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने कैदी के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि गढ़ थाना क्षेत्र स्थित दामोदर कॉलोनी निवासी कैदी 58 वर्षीय ओम प्रकाश गुप्ता अंडर ट्रायल था।

दो सितंबर को उसे 420 के मुकदमे में जेल लाया गया था। बुधवार को अचानक ओम प्रकाश बाथरूम में बेहोश होकर गिर गया, जिसके तुरंत बाद उसे जेल के डॉक्टरों को बुलाकर दिखाया गया। जहां से डॉक्टर ने ओम प्रकाश को मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन के मुताबिक ओम प्रकाश को पहले से बीपी हाइपरटेंशन की परेशानी थी। जिसके चलते वह जेल के अस्पताल में भर्ती भी रह चुका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img