Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

मानचित्र स्वीकृत नहीं, बन रहा कॉम्प्लेक्स

  • कभी था निशांत सिनेमा, अब बन रहा अवैध कॉम्प्लेक्स

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आबूलेन पर स्थित निशांत सिनेमा लंबे समय से बंद पड़ा हैं। अब इस सिनेमा में तोड़फोड़ कर कॉम्प्लेक्स का निर्माण चल रहा हैं। ये सब कैंट बोर्ड अफसरों की सेटिंग का खेल चल रहा हैं। इसमें कोई कार्रवाई कैंट बोर्ड की तरफ से नहीं की जा रही हैं, जिसके चलते अवैध निर्माणकर्ताओं का दुस्साहस बढ़ता जा रहा हैं। कैंट बोर्ड क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अवैध निर्माण चल रहे है, जो रुक नहीं पा रहे हैं। बीसी लाइन में कोठी का रात-दिन निर्माण चल रहा हैं, उसमें भी कोई कार्रवाई कैंट बोर्ड अफसरों नहीं की हैं।

सेना के अफसर भी यहीं पर रहते हैं। कैंट बोर्ड भंग है, ऐसे में कमान सेना के अफसरों के हाथ में हैं। फिर तो अवैध निर्माण नहीं होने चाहिए, लेकिन इसके बावजूद अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई हैं। जिधर देखों अवैध निर्माण चल रहे हैं। बीसी लाइन की कोठी को पहले तोड़ा गया था, लेकिन अब फिर इसका निर्माण तेजी से चल रहा हैं। ये सब सेटिंग का खेल चल रहा हैं। इस अवैध निर्माण को कैंट बोर्ड के अफसर रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं। आबूलेन स्थित निशांत सिनेमा कभी चलता था। एक दशक से ये सिनेमा बंद पड़ा हैं।

08 24

अब कुछ दिन से इसमें फिर से हलचल शुरू हो गई हैं। सिनेमा को कॉम्प्लेक्स का रूप देने की दिशा में तेजी से काम चल रहा हैं। जिसे कैंट बोर्ड के अफसर रोक नहीं पा रहे हैं। इसमें भी कैंट बोर्ड अफसरों की मिलीभगत स्पष्ट नजर आ रही हैं। अब देखना ये है कि कैंट बोर्ड के इंजीनियर इसमें कार्रवाई करते हैं या फिर पूर्व में हुए अवैध निर्माणों को लेकर फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

व्हाइट हाउस के बराबर में करीब दो हजार वर्ग गज लिंटर नये सिरे से डाल दिया गया। ये कार्य आसान नहीं था। ये सब कैंट बोर्ड इंजीनियरों की सेटिंग से खेल चला। छह माह तक कोठी में निर्माण चलता रहा, जिसके बाद निर्माण भी पूरा हो गया और कार्रवाई इसमें कुछ नहीं की। इस तरह से अवैध निर्माण कोई रुक नहीं रहे हैं। कैंट बोर्ड आॅफिस से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक स्कूल की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गयी। इसमें भी कोई कार्रवाई नहीं की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...
spot_imgspot_img